वोविनाम मार्शल आर्ट में हिमाचल ने जीते चार पदक

प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट की टीम ने भोगेश्वरी इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता में चार मेडल जीते हैं। इनमें एक रजत व तीन कांस्य पदक हैं। एसोसिएशन के महासचिव जोगिद्र सिंह आ•ाद ने बताया सब जूनियर वर्ग में आर्यन ठाकुर तुषार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 08 Jul 2019 04:54 PM (IST) Updated:Tue, 09 Jul 2019 06:33 AM (IST)
वोविनाम मार्शल आर्ट में हिमाचल ने जीते चार पदक
वोविनाम मार्शल आर्ट में हिमाचल ने जीते चार पदक

मंडी : प्रदेश वोविनाम मार्शल आर्ट की टीम ने भोगेश्वरी इंडोर स्टेडियम गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय वोविनाम प्रतियोगिता में एक रजत व तीन कांस्य पदक जीते हैं। एसोसिएशन के महासचिव जोगिद्र सिंह आजाद ने बताया सब जूनियर वर्ग में आर्यन ठाकुर, तुषार ठाकुर,अंशज ठाकुर, अर्श शर्मा, अमन धीमान, पुण्य भारद्वाज, अभय शर्मा, रुपेश कुमार व सीनियर वर्ग में राशि अवस्थी ने भाग लिया। सब जूनियर पुरुष वर्ग में मंडी जिला के अमन धीमान ने फुल कांटेक्ट फाइट इवेंट में 45 किलोग्राम भार वर्ग में रजत, अभय शर्मा ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। बैजनाथ के रुपेश कुमार ने सब जूनियर पुरुष वर्ग में फुल कांटेक्ट फाइट इवेंट में 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य व राशि अवस्थी ने सीनियर महिला वर्ग की 48 किलोग्राम भार वर्ग में कांस्य पदक पर कब्जा किया।

chat bot
आपका साथी