प्रदेश में जातिवाद चिंता का विषय : धर्म चंद

जिलाभर में संत शिरोमणि गुरु रविदास की 643वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसमें श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तनों के माध्यम से गुरु रविदास के संदेश का प्रचार किया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Feb 2020 07:34 PM (IST) Updated:Mon, 10 Feb 2020 06:20 AM (IST)
प्रदेश में जातिवाद चिंता का विषय : धर्म चंद
प्रदेश में जातिवाद चिंता का विषय : धर्म चंद

जागरण टीम,मंडी/जोगेंद्रनगर/पंडोह : संत शिरोमणि गुरु रविदास की 643वीं जयंती पर रविवार को जिलेभर में कार्यक्रम हुए। भजन-कीर्तन से गुरु के संदेश का प्रचार किया। शहर के सुहड़ा मोहल्ला में प्रदेश उच्च न्यायालय के वरिष्ठ न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी मौजूद रहे। उन्होंने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का आगाज किया। गुरु रविदास पंचायत कमेटी ने उनका स्वागत किया। झंडा रस्म भी निभाई गई। खेलकूद प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया। न्यायाधीश धर्म चंद चौधरी ने कहा है कि प्रदेश में जातिवाद चिंता का विषय बन गया है। रोजाना जातिवाद के मामले सामने आते हैं।

जोगेंद्रनगर में भी कार्यक्रम हुआ। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री गुलाब सिंह ठाकुर भी मौजूद रहे। गुलाब सिंह ने गुरु स्थित रविदास मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज जम्वाल भी उपस्थित रहे। वहीं पंडोह में गरोडू रविदास मंदिर के प्रधान बाली राम आरठी, जगदीश चंद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी