पूर्व मंत्री सुखराम के दामाद जेएन गौड़ भाजपा में शामिल

Sukhram Relative JN gaur join BJP पूर्व दूरसंचार राज्‍य मंत्री एवं मंडी के दिग्‍गज नेता पंडित सुखराम के दामाद जेएन गौड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 12:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 12:50 PM (IST)
पूर्व मंत्री सुखराम के दामाद जेएन गौड़ भाजपा में शामिल
पूर्व मंत्री सुखराम के दामाद जेएन गौड़ भाजपा में शामिल
मंडी, जेएनएन। पूर्व दूरसंचार राज्‍य मंत्री एवं मंडी के दिग्‍गज नेता पंडित सुखराम के दामाद जेएन गौड़ भाजपा में शामिल हो गए हैं। उन्‍होंने रविवार को मंडी में मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद रामस्‍वरूप शर्मा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्‍यता ली। जेएन गौड़़ कांग्रेस के करीबी बताए जाते थे। लेकिन लोकसभा चुनाव से ऐन पहले उन्‍होंने भाजपा का दामन थाम लिया है।

पंडित सुखराम ने अपने पौत्र आश्रय शर्मा को कांग्रेस से टिकट दिलाया है, जबकि उनके पुत्र अनिल शर्मा हिमाचल की भाजपा सरकार में मंत्री थे, जिन्‍होंने हाल ही में मंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया है। हालांकि वह अभी भाजपा के सदस्‍य व विधायक हैं। लेकिन वह चुनाव प्रचार में नहीं उतर रहे। चुनाव के सियासी माहौल में सुखराम परिवार के अहम सदस्‍य के भाजपा में चले जाने से नई चर्चा शुरू हो गई है।

chat bot
आपका साथी