केवल सराज के सीएम बनकर रह गए जयराम : कौल सिंह

जयराम ठाकुर केवल सराज हलके के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। वह प्रदेश

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Feb 2021 08:15 PM (IST) Updated:Sun, 21 Feb 2021 08:15 PM (IST)
केवल सराज के सीएम बनकर रह गए जयराम : कौल सिंह
केवल सराज के सीएम बनकर रह गए जयराम : कौल सिंह

सहयोगी, पंडोह : जयराम ठाकुर केवल सराज हलके के मुख्यमंत्री बनकर रह गए हैं। वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें केवल अपने विस क्षेत्र के नाम से ही जाना जाता है। यह आरोप पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने रविवार को पंडोह में कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते हुए लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कहीं पर विकास नहीं हो रहा है। सरकार हर बार 500 करोड़ रुपये का कर्जा लेकर कर्मचारियों का वेतन अदा कर पा रही है। जयराम बेशक लॉटरी से ही मुख्यमंत्री बने, लेकिन सबसे पहले उन्हें बधाई हमने (कौल) दी। विश्वास था कि अब मंडी का विकास होगा, मगर ऐसा नहीं हो पाया है। उनके विधानसभा क्षेत्र से अग्निशमन कार्यालय सहित सब जज कार्यालय उठाकर थुनाग में आरंभ कर दिए गए।

जयराम पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कौल सिंह ने कहा कि मंडी में सीवरेज व पीने के पानी का बिल आधा करने का वादा किया था, जो अब तक पूरा नहीं हुआ है। मंडी के 10 विधानसभा क्षेत्रों में से सिर्फ सराज और धर्मपुर में ही विकास कार्य हो रहे हैं। प्रदेश की जनता का भाजपा से मोहभंग हो चुका है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकत्र्ताओं से कहा कि वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस लें और पार्टी के इतिहास और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य के हार के कारणों पर मंथन किया गया।

chat bot
आपका साथी