मूर्ति विसर्जन के साथ मां दुर्गा उत्सव का समापन

संवाद सहयोगी जोगेंद्रनगर जोगेंद्रनगर की साई मार्केट व चौंतड़ा में आयोजित मां दुर्गा पूजा उत्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 07:31 PM (IST)
मूर्ति विसर्जन के साथ मां दुर्गा उत्सव का समापन
मूर्ति विसर्जन के साथ मां दुर्गा उत्सव का समापन

संवाद सहयोगी, जोगेंद्रनगर : जोगेंद्रनगर की साई मार्केट व चौंतड़ा में आयोजित मां दुर्गा पूजा उत्सव का रविवार को मां दुर्गा की मूर्ति के विसर्जन के साथ समापन हुआ। नौ दिवसीय उत्सव के अंतिम दिन भक्तों ने नाचते और झूमते हुए मां दुर्गा की मूर्ति को विसर्जित किया तथा जनता की सुख समृद्धि व देश की खुशहाली के लिए हवन व यज्ञ का आयोजन किया गया। विसर्जन से पहले रविवार सुबह मां महिषासुर मर्दिनी के पंडाल में मां की पूजा अर्चना व आरती उतारी गई। तदोपरांत जय मां दुर्गा के जयकारों के साथ समिति सदस्यों ने पंडाल से मां दुर्गा व अन्य मूर्तियों को फूलों से सजाई गाड़ी में विराजमान किया। इसके बाद मां दुर्गा द्वार गुरुद्वारा, साई मार्केट, मेन बाजार, लक्ष्मी बाजार, रेलवे चौक से होते हुए परिक्रमा की गई। मां दुर्गा भगवती की बडोण में महाआरती, महायज्ञ व नदी पूजन करने के बाद बडोण खड्ड में मूर्ति विसर्जित की गई।

chat bot
आपका साथी