कोरोना के चार मामलों से मंडी में दहशत, एक महिला शुगर की भी मरीज; एक संक्रमित 70 वर्षीय

चार दिन के बाद मंडी जिला में काेरोना ने फिर दस्तक दी है। जिले में एक साथ चार मामले सामने आए हैं।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Wed, 20 May 2020 11:15 PM (IST) Updated:Wed, 20 May 2020 11:15 PM (IST)
कोरोना के चार मामलों से मंडी में दहशत, एक महिला शुगर की भी मरीज; एक संक्रमित 70 वर्षीय
कोरोना के चार मामलों से मंडी में दहशत, एक महिला शुगर की भी मरीज; एक संक्रमित 70 वर्षीय

मंडी, जागरण संवाददाता। चार दिन के बाद मंडी जिला में काेरोना ने फिर दस्तक दी है। जिले में एक साथ चार मामले सामने आए हैं। इनमें एक 63 वर्षीय महिला बल्ह उपमंडल के रत्ती की रहने वाली है। शुगर व उच्च रक्तचाप की मरीज है। कई दिनों से एक निजी अस्पताल मेंं उपचार चल रहा था। मंगलवार को नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए गई थी। वहां इसका सैंपल लिया गया था।

महिला को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया था। महिला से कई लोग संपर्क में आए हैं। इसका हाल चाल पूछने घर में लोगाें का तांता लगा रहता था। 70 वर्षीय वृद्ध सदर हलके के थरनोट गांव रहने वाला है। इसकी भी कोई ट्रेवलिंग हिस्ट्री नहीं है।

प्रशासन पता लगा रहा है। गोहर उपमंडल के खारसी पंचायत की युवती चार दिन अपने अपने स्वजनों के साथ ऊना से कार में घर आई थी। होम क्वारंटाइन में थी। इसके पिता ऊना में नौकरी करते हैं। युवती भी ऊना के औद्योगिक क्षेत्र में नौकरी करती हैं। कार में साथ में मां-बाप व भाई आया था। प्रशासन ने उन्हें भी क्वारंटाइन कर दिया है। वीरवार को तीनों के सैंपल लिए जाएंगे।

सराज हलके के शिल्ही का रहने वाला युवक कारोबारी है। वह अप्रैल में मनाली से वापस लौटा था। सब्जी आदि का कारोबार करता है। गाड़ियों के साथ आता जाता था। प्रशासन इसकी हिस्ट्री व संपर्क खंगालने में लगा हुआ है। कोरोना संक्रमित तीनों मरीजों को नेरचौक मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है। प्रशासन ने चारों मरीजों के संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी कर ली है।

वृद्ध महिला व पुरुष के बिना ट्रेवलिंग हिस्ट्री से कोरोना संक्रमित होने को खतरे की घंटी माना जा रहा है। उपायुक्त मंडी ऋग्वेद ठाकुर ने बल्ह, सदर, गोहर व सराज उपमंडल में कोरोना संक्रमण के चार मामले सामने आने की पुष्टि की है।

सदर हलके के थनोट का रहने वाले वृद्ध को सात आठ दिन से बुखार आ रहा था। उसने 15 मई काे प्राथिमक स्वास्थ्य केंद्र गोखड़ा से दवाई ली थी। डाॅक्टरों ने छाती का एक्सरे करवाने की सलाह दी थी। 19 मई को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में एक्सरे करवाया था। इसी दिन डाक्टरों ने उसका सैंपल लेकर जांच को नेरचौक मेडिकल कॉलेज भेजा था। वृद्ध का बेटा है। वह मंडी शहर की तिब्बतीयन मार्केट में दुकान करता है। लॉकडाउन के बाद से दुकान बंद है। उसका बेटा भी मंडी शहर नहीं आया है। पत्नी भी घर पर ही थी।

chat bot
आपका साथी