मुकेश कांग्रेस में मची नाटी की ¨चता करें : जयराम ठाकुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर निशाना साधा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Jul 2018 07:32 PM (IST) Updated:Fri, 06 Jul 2018 07:32 PM (IST)
मुकेश कांग्रेस में मची नाटी की ¨चता करें : जयराम ठाकुर
मुकेश कांग्रेस में मची नाटी की ¨चता करें : जयराम ठाकुर

सहयोगी, करसोग : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए कहा मुकेश अग्निहोत्री मेरी नाटी की ¨चता छोड़ कांग्रेस पार्टी में मची नाटी की ¨चता करें। हिमाचल की नाटी व पंजाब का भांगड़ा देश की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर हैं, इनका संरक्षण व संव‌र्द्धन करना सभी का नैतिक कर्तव्य है। कांग्रेस नेता छह माह के दौरान हुए विकास कार्यो को पचा नहीं पा रहे हैं। कहने को कुछ नहीं मिल रहा है तो प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत नाटी पर ही राजनीति करने में मशगूल हैं। इतना ही नहीं, कांग्रेस नेता इस बात से भी परेशान हैं कि जयराम ठाकुर नाटी डालते-डालते ही केंद्र से विकास कार्यो के लिए 4365 करोड़ की सौगात ले आए।

मुख्यमंत्री शुक्रवार को करसोग हलके में करोड़ों रुपये के विकास कार्यो का लोकार्पण व शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने संस्कृति के नाम पर विपक्ष को राजनीति न करने की सलाह दी व चेताया भी।

बकौल जयराम ठाकुर, प्रदेश की जनता ने भाजपा को विकास की रफ्तार बढ़ाने की जिम्मेवारी सौंपी है, जिसे वह बखूबी निभा रही है। भाजपा सरकार बदले की भावना से काम नहीं करेगी तथा प्रदेश का समग्र विकास ही सरकार की पहली व अंतिम प्राथमिकता है। प्रदेश में लाल व हरी टोपी को राजनीति से हटाने का जिक्र करते हुए कहा टोपी भी प्रदेश की संस्कृति का अहम हिस्सा है। इस पर होने वाली राजनीति अब प्रदेश में लगभग खत्म हो चुकी है।

कांग्रेस के नेताओं को प्रदेश की जनता की ताकत का अहसास आने वाले लोकसभा चुनाव में हो जाएगा, जब चुनाव के परिणाम में प्रदेश से कांग्रेस को सिर्फ शून्य ही नसीब होगा तथा प्रदेश की चारों सीटों पर भाजपा परचम फहराएगी। इस मौके पर ¨सचाई एवं जन स्वास्थ्य मंत्री महेंद्र ¨सह ठाकुर, करसोग हलके के विधायक हीरा लाल, बल्ह के विधायक इंद्र ¨सह गांधी, द्रंग के विधायक जवाहर ठाकुर सहित अन्य गण्यमान्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी