जंजैहली विवाद पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जागरण टीम, मंडी/जंजैहली : गृह हलके सराज के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन बगस्याड़ पहुंचते

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Mar 2018 03:00 AM (IST) Updated:Sun, 11 Mar 2018 03:00 AM (IST)
जंजैहली विवाद पर भावुक हुए मुख्यमंत्री
जंजैहली विवाद पर भावुक हुए मुख्यमंत्री

जागरण टीम, मंडी/जंजैहली : गृह हलके सराज के दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन बगस्याड़ पहुंचते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर जंजैहली विवाद को लेकर भावुक हो गए। जयराम ठाकुर ने सराज हलके के थुनाग में मुख्यमंत्री विधानसभा क्षेत्र प्रकोष्ठ कार्यालय का शुभारंभ किया। बगस्याड़ व थुनाग में करोड़ों के विकास कार्यो की आधारशिला रखने के बाद जनसभा में जयराम ठाकुर का दर्द छलक पड़ा।

हजारों लोगों की मौजूदगी में उन्होंने रूंधे गले से कहा, सोचा नहीं था कि विरोध करने वालों का स्तर इतना गिर जाएगा। विरोध करने की बजाय ये लोग कुछ मांगते तो सरकार कभी मना नहीं करती। दुख इस बात का है कि लोगों को गुमराह कर जो आग लगाने का प्रयास कर रहे हैं वे समस्या का समाधान करने में सक्षम नहीं हैं। जंजैहली एसडीएम कार्यालय की अधिसूचना हाईकोर्ट ने अधिसूचना रद की थी। लोगों को यह बात समझनी चाहिए थी। बेहतर होता आंदोलन के बजाय सीधे बात करते।

----

जंजैहली के लिए जो मैं कर सकता हूं कोई और नहीं

जयराम ठाकुर ने कहा कि आपके पास मुख्यमंत्री है, एसडीएम कई आएंगे। ये लोग क्या चाहते हैं मुझे नहीं पता। जिनका अपना कुछ नहीं वो मुझे बता रहे हैं क्या करना है? जंजैहली के लिए जो मैं कर सकता हूं वह कोई ओर नहीं कर सकता। वार्ता के लिए दरवाजे हमेशा खुले हैं। जंजैहली विवाद पर कुछ लोग राजनीति कर रहे हैं।

------

मा लागी बुरी तैं आओ हां सराजा :

'मा लागी बुरी तैं आओ हां सराजा' मतलब मुझे सराज की जनता की याद आ रही थी और मैं चला आया। जयराम ठाकुर बोले, मैं सराज में ताकत लेने आता हूं। यहां आकर अपने लोगों के हंसते चेहरे देखता हूं तो शिमला जाकर कार्य करने में दिक्कत नहीं आती है। अगर अपने लोगों के चेहरे पर रौनक नहीं होती तो मुझे बहुत दुख होता है। पहले सराज के हर शादी समारोह के लिए आना जाना रहता था, लेकिन अब पूरे हिमाचल की जिम्मेदारी है। इस कारण आना कम हो गया है। दो माह पहले विरोधी कहते थे जयराम ठाकुर एक मंडल कार्यालय तक नहीं खोल पाएगा। निकट भविष्य में अब हर विभाग का मंडल कार्यालय सराज में होगा।

chat bot
आपका साथी