बल्ह के लोहारा में कार-बाइक की टक्कर में दंपती घायल

मंडी : बल्ह घाटी के लोहारा में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:50 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:50 PM (IST)
बल्ह के लोहारा में कार-बाइक की टक्कर में दंपती घायल
बल्ह के लोहारा में कार-बाइक की टक्कर में दंपती घायल

संवाद सहयोगी, मंडी : बल्ह घाटी के लोहारा में एक तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मारकर दंपती को घायल कर दिया है। बाइक को टक्कर मारने के बाद कार चालक वहां से फरार हो गया है। घायल दंपती को स्थानीय लोगों ने निजी वाहन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को चिकित्सकों ने जोनल अस्पताल मंडी के लिए रेफर कर दिया है। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सायर उत्सव पर अपने मायके जलाह गांव गई कामना देवी पति प्रकाश के साथ बाइक पर वापस अपने घर आ रही थी। सोमवार रात को करीब आठ बजे दंपती बाइक पर लोहारा गांव पहुंचा। इस दौरान एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित हो कर दुघर्टनाग्रस्त हो गई। कामना व प्रकाश झटके से दूर जा गिरे। कामना देवी साथ लगते ¨लक रोड में जा गिरी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही आस पड़ोस के लोग वहां पर इक्कठे हो गए। स्थानीय युवक ने लोगों की मदद से दोनों घायलों को वैन में डाल कर समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रत्ती पहुंचाया। घायलों के रिश्तेदारों को दूरभाष पर सूचना देकर अस्पताल में उनके हवाले कर दिया। बाइक को टक्कर मार कर वहां से फरार होने वाले चालक की कार की नंबर प्लेट घटनास्थल पर ही रह गई। पुलिस ने नंबर प्लेट को कब्जे में लेकर फरार कार चालक की खोजबीन शुरू कर दी है। दोनों घायलों का जोनल अस्पताल मंडी में उपचार चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने बताया कि पुलिस ने फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी