खाई में गिरी कार, चालक की मौत

उपमंडल करसोग के कटोल में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने घर शिल्ह आ रहा था। मार्ग पर गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने इसक सूचना पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरु कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Mar 2020 06:28 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 06:21 AM (IST)
खाई में गिरी कार, चालक की मौत
खाई में गिरी कार, चालक की मौत

सहयोगी गोहर, करसोग : उपमंडल करसोग के कटोल में एक कार गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। व्यक्ति रिश्तेदारों को छोड़कर वापस अपने घर शिल्ह आ रहा था। मार्ग पर गुजर रहे एक अन्य वाहन चालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शनिवार देर रात दुनी चंद पुत्र सूरतराम निवासी शिल्ह डाकखाना सेरी बंगलो किसी रिश्तेदार को छोड़कर वापस घर आ रहा था कि जगलोट कैची मोड़ के समीप चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया और कार गहरी खाई में लुढ़क गई। इस घटना का पता रविवार सुबह एक पिकअप चालक, जो साथ लगते गांव से दूध इकट्ठा करने गया था, ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से व्यक्ति का शव कार से बाहर निकाला। स्थानीय प्रशासन ने स्वजनों को 20 हजार रुपये की फौरी राहत राशि दी है। उधर, डीएसपी अरुण मोदी ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी