जिला योजना समिति की 15 सीटों पर भाजपा का कब्जा, एक कांग्रेस जीती

जागरण संवाददाता मंडी जिला योजना समिति की 16 में से 15 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Sep 2021 09:58 PM (IST) Updated:Thu, 09 Sep 2021 09:58 PM (IST)
जिला योजना समिति की 15 सीटों पर भाजपा का कब्जा, एक कांग्रेस जीती
जिला योजना समिति की 15 सीटों पर भाजपा का कब्जा, एक कांग्रेस जीती

जागरण संवाददाता, मंडी : जिला योजना समिति की 16 में से 15 सीटों पर भाजपा ने कब्जा कर लिया है। एक सीट कांग्रेस की झोली में गई है। जिला परिषद से संबंधित सभी 15 सीटों पर भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए हैं। यहां कांग्रेस के तीन सदस्यों को मुंह की खानी पड़ी। उन्हें मात्र आठ-आठ वोट से ही संतोष करना पड़ा। सभी 15 सीटों पर भगवा लहराने में जिला परिषद अध्यक्ष पाल वर्मा की अहम भूमिका रही है। उनकी रणनीति रंग लाई। वीरवार को अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में चुनाव हुए।

मंडी में जिला परिषद में 15 व शहरी निकाय में एक सीट है। परिषद के 18 सदस्यों ने समिति के लिए नामांकन दाखिल किए। इनमें 15 भाजपा व तीन कांग्रेस समर्थित थे। भाजपा के वेद प्रकाश को सर्वाधिक 22 मत मिले। इसके अलावा भाजपा की अंजू देवी, इंद्रा देवी, ऊषा, कमलेश कुमारी, चेतन सिंह गुलेरिया, जगदीश चंद, बिहारी लाल, भूपेंद्र ठाकुर, मीना कुमारी, मुकेश कुमार, मनीषा ठाकुर, ममता भाटिया, हुकम चंद निर्वाचित हुए हैं। कांग्रेस समर्थित जसवीर सिंह, लीला देवी व रीता देवी को आठ-आठ मतों से संतोष करना पड़ा।

शहरी निकायों की एक सीट के लिए बुधवार को हुए चुनाव में भाजपा की करारी हार हुई है। निकायों में बहुमत के बावजूद कांग्रेस समर्थित कश्मीर सिंह यादव विजयी हुए। उन्होंने नगर निगम मंडी की पड्डल वार्ड के पार्षद एवं भाजयुमो जिला मंडी के अध्यक्ष सोमेश कुमार को आठ मत से पराजित किया है। कश्मीर सिंह नगर पंचायत रिवालसर के उपाध्यक्ष हैं। उन्हें 18 व सोमेश को 10 मत मिले हैं। चुनाव प्रक्रिया में नगर परिषद सुंदरनगर के एक भी पार्षद ने भाग नहीं लिया। वहां भाजपा के 11 पार्षद हैं।

chat bot
आपका साथी