बरोट -घटासनी मुख्य मार्ग बाधित

चौहार घाटी व छोटाभंगाल घाटी को जोड़ने वाला बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 04:55 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 04:55 PM (IST)
बरोट -घटासनी मुख्य मार्ग बाधित
बरोट -घटासनी मुख्य मार्ग बाधित

सहयोगी, बरोट : चौहार घाटी व छोटाभंगाल घाटी को जोड़ने वाला बरोट-घटासनी मुख्य मार्ग भूस्खलन से बार-बार बाधित हो रहा है। रविवार को सड़क के बीच बरधान के निकट एक चट्टान सड़क मार्ग पर गिर गई। बरोट पंचायत के प्रधान डा. रमेश व लोआई पंचायत के प्रधान सुरेंद्र कुमार ने लोक निर्माण विभाग से मांग की है कि इस सड़क को तुरंत बहाल किया जाए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता भगत राम का कहना है कि सड़क को बहाल करने के लिए जेसीबी को लगा दिया है तथा चट्टानों को तोड़ने के लिए कंप्रेशर मशीन लगाकर ब्लास्टिग की जा रही है। छोटे वाहनों के लिए सड़क को खोल दिया है।

chat bot
आपका साथी