व्यापार मंडल बंजार ने लॉकडाउन का समर्थन

बंजार व्यापार मंडल द्वारा कोरोना वायरस से बचाव के साथ सरकार के आदेशों की पालना करने को लेकर आपात बैठक का आयोजन व्यापार मंडल बंजार के अध्यक्ष बिजय ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Mar 2020 06:32 PM (IST) Updated:Mon, 23 Mar 2020 06:32 PM (IST)
व्यापार मंडल बंजार ने लॉकडाउन का समर्थन
व्यापार मंडल बंजार ने लॉकडाउन का समर्थन

संवाद सहयोगी, बंजार : बंजार व्यापार मंडल ने लॉकडाउन का समर्थन किया है। सोमवार को हुई बैठक में व्यापार मंडल बंजार के अध्यक्ष विजय ठाकुर ने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में उचित कदम उठाया गया है। इसका पालना बंजार व्यापार मंडल करेगा। व्यापारियों से आग्रह है कि सरकार के आदेशों की पालना करें। बिना वजह बाजारों में न घूमें। उन्होंने बताया कि बंजार पुलिस ने सभी दुकानदारों को सायरन बजाकर सचेत किया है। इस अवसर पर व्यापार मंडल बंजार के प्रधान विजय ठाकुर, उपप्रधान प्रकाश वशिष्ट, महासचिव अनमोल कुमार, सचिव हरिकृष्ण, कोषाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सदस्य ज्ञान सागर, अनुराग ,रामकृष्ण शर्मा, अजय मेहता, सीमा खन्ना, सुमन कुमारी, राजेंद्र ठाकुर, कन्हैया शर्मा, सुरज प्रकाश, लक्ष्मण राणा आदि मौजूद रहे। 

chat bot
आपका साथी