सरकार नहीं, पंडित सुखराम के दम पर जीतेंगे : आश्रय शर्मा

पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के बड़े पोते व प्रदेश के ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने राग टिकट एक बार फिर अलापना शुरू कर दिया है। मंडी लोकसभा क्षेत्र से एक बार फिर भाजपा टिकट पर अपनी दावेदारी जताई। भाजपा नेतृत्व को खुली चुनौती दी कि क्षेत्र की जनता किसके साथ है। पार्टी नेतृत्व इसका सर्वे करवा लें। वीरवार को मंडी में पत्रकारों से बात करते हुए आश्रम शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम उनके दादा ही नहीं बल्कि राजनीतिक गुरु भी हैं। उनके गुरू जिदंगी के अंतिम पड़ाव में हैं। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए लोकसभा चुनाव लडूंगा। मंडी की सीट जीत कर गुरु दक्षिणा के रूप में अपने गुरू को दूंगा। यह क्षेत्र पंडित सुखराम की कर्मभूमि रही है। लोगों के जहन में उनके विकास कार्य व संचार क्रांति की यादें आज भी ताजा है। वह प्रदेश सरकार नहीं बल्कि पंडित सुखराम के दम पर चुनाव जीतेंगे। अगर सरकार के दम पर जीतते तो 2014 के चुनाव

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:52 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 11:03 PM (IST)
सरकार नहीं, पंडित सुखराम के दम पर जीतेंगे : आश्रय शर्मा
सरकार नहीं, पंडित सुखराम के दम पर जीतेंगे : आश्रय शर्मा

जागरण संवाददाता, मंडी : पूर्व केंद्रीय दूरसंचार मंत्री पंडित सुखराम के पोते व ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा के बेटे आश्रय शर्मा ने फिर राग टिकट अलापना शुरू कर दिया है। उन्होंने मंडी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा से टिकट की दावेदारी जताई। भाजपा नेतृत्व को खुली चुनौती दी कि क्षेत्र की जनता किसके साथ है। पार्टी नेतृत्व इसका सर्वेक्षण करवा ले।

वीरवार को मंडी में पत्रकारों से बातचीत में आश्रय शर्मा ने कहा कि पंडित सुखराम उनके दादा ही नहीं बल्कि राजनीतिक गुरु भी हैं। उनकी इच्छा पूरी करने के लिए लोकसभा चुनाव लडूंगा। मंडी की सीट जीत कर उन्हें गुरु दक्षिणा के रूप में दूंगा। यह क्षेत्र पंडित सुखराम की कर्मभूमि रही है। लोगों के जहन में उनके विकास कार्य व संचार क्रांति की यादें आज भी ताजा हैं। वह प्रदेश सरकार नहीं बल्कि पंडित सुखराम के दम पर चुनाव जीतेंगे। अगर सरकार के दम पर जीतते तो 2014 के चुनाव में प्रतिभा सिंह चुनाव नहीं हारती। 2019 का चुनाव युवाओं का चुनाव है। भाजपा हाईकमान को यह बात ध्यान में रखनी चाहिए और युवा को टिकट देकर आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए। विधानसभा चुनाव में भी पंडित सुखराम के कारण मंडी जिला में भाजपा की झोली में नौ सीटें आई थी। उनके दादा ने भाजपा हाईकमान को भी अपनी भावनाओं से अवगत करवा दिया है।

गौर हो कि गत वर्ष मंडी में आयोजित पन्ना प्रमुख सम्मलेन में गृह मंत्री राजनाथ ¨सह व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल ¨सह सत्ती ने वर्तमान सांसद रामस्वरूप शर्मा को 2019 के चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसको लेकर पंडित सुखराम ने खूब हाय तौबा मचाई थी। भाजपा नेतृत्व व पंडित सुखराम के बीच कई दिन तक तनातनी चलती रही। टिकट संसदीय बोर्ड द्वारा तय करने के बयान के बाद मामला शांत हुआ था।

chat bot
आपका साथी