प्रेमिका मिलने नहीं आई तो बीसीए छात्र ने लगा लिया फंदा

प्रेमिका मिलने नहीं आई तो प्रेमी ने हताश होकर फंदा लगा जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:59 PM (IST)
प्रेमिका मिलने नहीं आई तो बीसीए छात्र ने लगा लिया फंदा
प्रेमिका मिलने नहीं आई तो बीसीए छात्र ने लगा लिया फंदा

जागरण संवाददाता, मंडी : प्रेमिका मिलने नहीं आई तो प्रेमी ने हताश होकर फंदा लगा जान दे दी। युवक शहर के सनयारडी कस्बे में मां के साथ किराये के कमरे में रहता था। वह शहर के एक संस्थान से बीसीए कर रहा था। पुलिस ने उसका मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मामले में पुलिस लड़की से भी पूछताछ कर सकती है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अलवता युवक का मोबाइल फोन जरूर पुलिस के हाथ लगा है। फंदा लगाने से पहले प्रेमी-प्रेमिका दोनों के बीच वाट्सएप व मैसेंजर पर चै¨टग हुई थी। इस चै¨टग से पुलिस को प्रेम प्रसंग के मामले का पता चला है। शनिवार को युवक ने लड़की से मिलने का समय मांगा था। लेकिन लड़की ने मिलने से मना कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि इससे आहत होकर युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक मूल रूप से शहर के पुल घराट का रहने वाला था। पारिवारिक विवाद के कारण उसकी मां अपने पति से करीब 20 साल से अलग रह रही थी। शनिवार सुबह करीब 11 बजे डिंपल नामक एक महिला ने शहरी पुलिस चौकी को दूरभाष पर सूचित किया कि सनयारडी में एक किराये के मकान में रहने वाले संजीव कुमार ने फंदा लगा लिया है।

सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुनीत रघु, सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार, शहरी पुलिस चौकी प्रभारी रमेश कुमार मौके पर पहुंचे। संजीव कुमार का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। गले में प्लास्टिक की रस्सी बंधी हुई थी। पुलिस ने संजीव की मां लीला देवी के बयान कलमबद्ध करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया।

बकौल, लीला देवी संजीव कुमार खाना खाने के बाद अपने कमरे में चला गया था। वह अपना रोजमर्रा का काम निपटाने में व्यस्त हो गई। थोड़ी देर बाद उसने संजीव कुमार को आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। जब वह कमरे में गई तो संजीव कुमार पंखे पर फंदे से लटका मिला। लीला के चीख सुन पड़ोसी मौके पर पहुंचे व संदीप कुमार को फंदे से उतारा। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

----- मोबाइल फोन पर संदीप की एक लड़की के साथ चै¨टग की बात सामने आई है। उसने लड़की से मिलने का समय मांगा था, लेकिन लड़की ने मना कर दिया था। परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है।

-सुनील कुमार, प्रभारी, पुलिस थाना मंडी।

chat bot
आपका साथी