बस व बाइक की टक्कर में कांगड़ा के व्यक्ति की मौत

चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिद्रावणी के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरट

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 08:07 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:19 AM (IST)
बस व बाइक की टक्कर में 
कांगड़ा के व्यक्ति की मौत
बस व बाइक की टक्कर में कांगड़ा के व्यक्ति की मौत

संवाद सहयोगी, मंडी : चंडीगढ़-मनाली एनएच पर बिद्रावणी के समीप हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) व बाइक की टक्कर हो गई है। हादसे में बाइक सवार बलविद्र सिंह पुत्र जगीर सिंह निवासी जवाली (कांगड़ा) की मौत हो गई। शुक्रवार को बलविंद्र कांगड़ा से बाइक पर कुल्लू जा रहा था। बिद्रावणी के समीप बाइक की एचआरटीसी बस से टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रैफिक जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव कब्जे में लिया और यातायात बहाल किया। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी