मां ने धूमपान करने से रोका तो किशोर ने दुपट्टे से लगा लिया फंदा

मां ने अपने किशोर बेटे को धूमपान करने से रोका तो बेटे ने फंदा लगा अपनी जान दे दी।

By Edited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 07:18 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 09:05 AM (IST)
मां ने धूमपान करने से रोका तो किशोर ने दुपट्टे से लगा लिया फंदा
मां ने धूमपान करने से रोका तो किशोर ने दुपट्टे से लगा लिया फंदा

सरकाघाट (मंडी), जेएनएन। किशोर को मां का धूमपान करने से रोकना इतना नागवारा गुजरा कि उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर जान दे दी। जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल की रोपड़ी पंचायत में यह मामला सामने आया। सरकाघाट पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में शव का पोस्टमार्टम करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

14 वर्षीय किशोर मंगलवार देर शाम अपने कमरे में धूमपान कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसकी मां कमरे में आ गई व उसे धूमपान करते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मां ने पहले उसे खुद डांटा फिर उसके पिता से शिकायत करने की बात कही। इसके बाद वह खुद दिनचर्या के काम निपटाने में लग गई। किशोर की बड़ी बहन कॉलेज गई हुई थी। पिता किसी काम से घर से बाहर थे। पिता की पिटाई के डर से उसने अपनी मां के दुपट्टे से रसोईघर में जाकर छत की कड़ियों पर फंदा लगा लिया। उसकी मां अपना काम करने के बाद करीब सात बजे घर आई तो परिवार को शाम का खाना बनाने के लिए रसोईघर में गई। वहां उसने बेटे को फंदे से झूलते और तड़पते देखा। तुरंत दराटी से फंदा काटा। इतने में उसके पिता व बहन भी घर आ गए। उन्होंने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। एक निजी वाहन में उसे नागरिक अस्पताल सरकाघाट ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी