181 पंचायतों में कौन बनेगा सरताज, फैसला आज

जागरण संवाददाता मंडी ग्रामीण संसद के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण में वीरवार को 11 ब्लॉकों

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 04:02 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 04:02 PM (IST)
181 पंचायतों में कौन बनेगा सरताज, फैसला आज
181 पंचायतों में कौन बनेगा सरताज, फैसला आज

जागरण संवाददाता, मंडी : ग्रामीण संसद के लिए तृतीय एवं अंतिम चरण में वीरवार को 11 ब्लॉकों की 181 पंचायतों में मतदान होगा। प्रशासन ने निर्वाचन से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। मतदान सुबह आठ से सायं दो बजे तक होगा। देर रात तक सभी नतीजे आने की उम्मीद है। तृतीय चरण में 226195 मतदाता हैं। इनमें 112064 पुरुष व 114131 महिला मतदाता हैं।

चौंतड़ा ब्लॉक की 13, द्रंग 15, बल्ह 19, धर्मपुर 18, गोहर 15, गोपालपुर 16,करसोग 20, सुंदरनगर 22, सदर 16, सराज 11 व बालीचौकी ब्लॉक की 16 पंचायतों को मिलाकर 1023 वार्डों में मतदान होगा। 3632 उम्मीदवारों में से किसके सिर ताज सजेगा इसका फैसला वीरवार को हो जाएगा। 3632 में 739 प्रधान, 831 उपप्रधान व 2062 वार्ड सदस्य के उम्मीदवार हैं।

--------------

इन पंचायतों में होगा मतदान

विकास खंड चौतड़ा : रोपड़ी कलैहडू, तलकेहड़, रोपड़ी, ऐहजू, त्रियांबली, सिमस, लांगणा, सैंथल पडैण, ममाण बनादर, चौंतड़ा, द्राहल, उटपुर व बघैर रक्तल।

विकास खंड द्रंग : पाली, नौहली, कुन्नू, निचला गरोडू, तरवस्वाण, उरला, रोपा पद्धर, सिलग, लटराण, सियूण, बरधाण, चेली, जिल्हण, कजौटघार व कस।

विकास खंड बल्ह : सरकीधार (कुंतभयो), कैहड, रिगड, सिध्याणी, डहणू, सरध्वार, कोठी, बडसू, भ्यारटा, कुम्मी, रजवाडी, हत्यातर, मलथेहड़, बैहल, नटनेहड़, सलवाहण, रत्ती, स्योहली व नागचला।

विकास खंड धर्मपुर : बहरी, बेरी, भरौरी, ब्रांग, धलारा, घनाला, ग्रयोह, कून, लौंगणी, पपलोग, सयोह, तनयार, टौर जाजर, सज्जाओपिपलू, ततोहली परडाणा, कोठी चोलथरा, तनेहड व बनेरडी।

विकास खंड गोहर : तुन्ना, शिल्हणू, मझोठी, जाच्छ, नैहरा स्थित गणई, दाण, चच्योट, बाल्हड़ी, देलग टिकरी, मुसराणी, खारसी, अनाह, कांढी, काशण व कांढा बगस्याड़।

विकास खंड गोपालपुर : गैहरा, चौक, परसदा हवाणी, बरच्छवाड़, रखोह, रखोटा, खाहण, बकारटा, हरी बैहना, सुलपुर जवोट, खुड़ला, भांबला, जैहमत, भरनाल, गूम्हू आमला गलू व चलहोग।

विकास खंड करसोग : बगैला, बगशाड, बलिडी, भंथल, डवरोट, दछैणी, काओ, भडारनू, केलोधार, खील, कुडेहड़, कांढी सपनोट, मनोला नराश, मशोग, नांज, सेरी, सैधंल घैणी, सनारली, तत्तापानी व ठाकर ठाणा।

विकास खंड सुंदरनगर : बीणा, स्यांजी कोठी, बरतो, फंगवास, सेगल, बटवाडा, बोवर, धन्यारा, कांढीवाडी, किदर, बजीहण, गल्योग, नालग, सलवाणा, निचली बैहली, डुगरांई, ध्वाल, बायला, द्रुमट बैहली, छातर, कदार व चनोल।

विकास खंड सदर : खलाणू, डंडाल, द्रुबल, भरगांव, निचला लोट, रंधाडा, सैण, बीर तुंगल, गुमाणू, तरयाबंली, मैंगल, कुटाहर रियागडी, मासड, हटौण, जागर व भरौण।

विकास खंड सराज : बुंग रैल चौक, शिल्ही बागी, थुनाग, बहलीधार, थाना, क्योली, धार, जरोल, ढीम कटारू, झरेड़, गतू व जंजैहली।

विकास खंड बालीचौकी : थाचाधार, बुंगजहलगाड, खुहण, माणी, पंजाई, गुराण, भनवास, कुकलाह, खाहरी, किगस, झीडी, औट, फर्स, शिल्ह मशोरा, स्वाखरी व पलसेहड़।

...........

ब्लॉक,पुरुष,महिला,कुल मतदाता

करसोग,11791,11626,23417

सराज,5828,5572,11400

गोपालपुर,13375,14134,27509

बालीचौकी,8034,7680,15714

सदर,8427,8997,17424

चौंतड़ा,9453,10016,19469

द्रंग,10728,10692,21420

सुंदरनगर,13027,12916,25943

धर्मपुर,11856,12196,24052

गोहर,8148,8451,16599

बल्ह,11397,11851,23248

कुल,112064,114131,226195

chat bot
आपका साथी