मंडी में 14 रूटों पर नहीं दौड़ीं निगम की बसें

संवाद सहयोगी, मंडी : बर्फबारी व बारिश के कारण बुधवार को जिला मंडी में 14 रूटों पर निगम की बसें नहीं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Dec 2017 05:31 PM (IST) Updated:Wed, 13 Dec 2017 05:31 PM (IST)
मंडी में 14 रूटों पर नहीं दौड़ीं निगम की बसें
मंडी में 14 रूटों पर नहीं दौड़ीं निगम की बसें

संवाद सहयोगी, मंडी : बर्फबारी व बारिश के कारण बुधवार को जिला मंडी में 14 रूटों पर निगम की बसें नहीं चल पाई। बसें न चलने से निगम को करीब 20 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। तीन दिन से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी हो रही है। जिला मंडी व कुल्लू के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हुई। इस कारण सड़क पर कीचड़ हो गया है। इससे मंडी-मसोल, मंडी-सुधार, मंडी-छतरी, मंडी-जंजैहली, बड़ागांव, तुंग, खाबू व थाची आदि क्षेत्रों में परिवहन निगम की बसें नहीं पहुंच पा रही हैं। बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से बस चालक किसी तरह का जोखिम नहीं उठाना चाह रहे हैं। मंडी में 14 रूटों पर बसें न चलने से निगम को 20 हजार रुपये का घाटा हुआ है। बसें रूटों पर न पहुंचने के कारण ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों में भारी-भरकम किराया देकर सफर करना पड़ा। जिन रूटों पर निगम की ही बसें जाती हैं संबंधित क्षेत्रों के लोगों को पैदल सफर तय कर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। स्कूल, कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को सुबह ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत झेलनी पड़ीं।

परिवहन निगम के मंडलीय प्रबंधक एएन सलारिया ने बताया, बारिश व बर्फबारी के कारण सड़कों पर कीचड़ व फिसलन होने के कारण कुछ लोकल रूटों पर बसें नहीं चल पाई। मौसम साफ होते ही बसें रूटों पर भेज दी जाएंगी।

chat bot
आपका साथी