प्रो. सुंदर लोहिया को हिमाचल शिरोमणि सम्मान

जागरण संवाददाता, मंडी : वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सुंदर लोहिया को उनकी आजीवन साहित्यिक सेवाओं और उपलब्

By Edited By: Publish:Mon, 30 Mar 2015 06:26 PM (IST) Updated:Mon, 30 Mar 2015 06:26 PM (IST)
प्रो. सुंदर लोहिया को हिमाचल शिरोमणि सम्मान

जागरण संवाददाता, मंडी : वरिष्ठ साहित्यकार प्रो. सुंदर लोहिया को उनकी आजीवन साहित्यिक सेवाओं और उपलब्धियों के लिए हिमाचल शिरोमणि सम्मान दिया गया। रंगमंच के क्षेत्र में पिछले बीस साल से कार्यरत संस्था हिमाचल सास्कृतिक शोध संस्थान रगमंडल एवं नाट्य अकादमी सतोहल की ओर से सतोहल में आयोजित एक समारोह के दौरान यह सम्मान प्रदान किया गया। उपायुक्त मंडी संदीप कदम ने सुंदर लोहिया को टोपी, मफलर और स्मृति चिंह भेंट कर सम्मानित किया। संस्थान की सचिव सीमा शर्मा ने बताया कि संस्था की ओर से यह सम्मान प्रदेश के उन लेखकों को दिया जाएगा, जिन्होंने साहित्य, संस्कृति और रगमंच के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। प्रो. सुंदर लोहिया गुलेरी और यशपाल की पीढ़ी के बाद के ऐसे हिमाचली रचनाकार है जिनकी रचनाएं राष्ट्रीय स्तर की कई पत्रिकाओं में छपती रही है। उनका कहानी संग्रह कोलतार और उपन्यास धार की धूप चर्चित रचनाएं है। सुंदर लोहिया हिदी कहानी की त्रयी राजेंद्र यादव, कमलेश्वर और मोहन राकेश में से मोहन राकेश के शिष्य रहे है। मंडी में चले साक्षरता अभियान में सुंदर लोहिया का योगदान बहुत अधिक रहा है। इसके अलावा वे हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के राज्य अध्यक्ष और राज्य संसाधन केंद्र के अध्यक्ष भी रहे है।

chat bot
आपका साथी