वृद्ध ने विक्टोरिया पुल से कूद दी जान

जागरण संवादाता, मंडी : मंडी शहर के व्यस्ततम एवं काफी पुराने विक्टोरिया पुल से एक वृद्ध ने छलांग लगाक

By Edited By: Publish:Wed, 22 Oct 2014 04:19 AM (IST) Updated:Tue, 21 Oct 2014 07:23 PM (IST)
वृद्ध ने विक्टोरिया पुल से कूद दी जान

जागरण संवादाता, मंडी : मंडी शहर के व्यस्ततम एवं काफी पुराने विक्टोरिया पुल से एक वृद्ध ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। हादसे के बाद वृद्ध को कुछ लोगों ने ब्यास नदी से बाहर निकाला लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल पहुंचाने पर चिकित्सकों ने बुजुर्ग को बचाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी न मिली। मृतक की पहचान सरण दास पुत्र अमर सिंह निवासी अराठी बाड़ी गुमाणू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग ने घरेलू परेशानी से तंग आकर यह कदम उठाया है।

वृद्ध मंगलवार दोपहर बाद तीन बजे के करीब ब्यास की ओर गया और पुराने विक्टोरिया पुल पर चढ़कर नदी में कूद गया। पुलिस का कहना है कि अस्पताल में वृद्ध के बयान लिए जा रहे थे लेकिन उसने उसी दौरान दम तोड़ दिया। चिकित्सकों के अनुसार नदी के ठंडे पानी में उसका शरीर अकड़ गया था और यही उसक ी मौत का मुख्य कारण भी बना है। पता चला है कि कृषि पर कोई लोन लेने के कारण वह परेशानी में था और इसी कारणउसने यह कदम उठाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। एसपी मोहित चावला ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे रहे अन्य कारणों का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी