पटवारियों व नायब तहसीलदारों के रिक्त पद भरे सरकार : इंद्र सिंह

सरकाघाट : विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन

By Edited By: Publish:Tue, 30 Sep 2014 01:40 AM (IST) Updated:Tue, 30 Sep 2014 01:40 AM (IST)
पटवारियों व नायब तहसीलदारों के रिक्त पद भरे सरकार : इंद्र सिंह

सरकाघाट : विधायक कर्नल इंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हितों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह उनके राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव से पूछा कि सरकाघाट व भदरोता में लंबे समय से रिक्त पड़े नायब तहसीलदार के पद क्यों नहीं भरा जा रहा है। पटवारियों की हड़ताल से पटवारखानों पर ताले लटके हुए हैं। जिससे लोगों को राजस्व संबंधी कार्य करवाने में दिक्कत हो रही है। 600 से अधिक इंतकाल तस्दीक होने को हैं। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार को जिम्मेदार ठहराया है। पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में पांच मिनट में ऑनलाइन इंतकाल तस्दीक करने की सुविधा लोगों को मिली थी, जो कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी है। सरकार से प्रदेश का हर वर्ग दुखी है और सरकार जनता की आशाओं पर खरा नहीं उतर पाई है। उन्होंने सरकार से पटवारियों व तहसीलदारों के रिक्त पद जल्द भरने की मांग की है।

chat bot
आपका साथी