मंडी शिवरात्रि : एक साथ 1008 कन्याओं का पूजन कर दिया बेटी बचाओ का संदेश, देखें तस्‍वीरें

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन ऐतिहासिक सेरी मंच पर 1008 कन्याओं का सामूहिक पूजन हुआ।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sat, 09 Mar 2019 01:12 PM (IST) Updated:Sat, 09 Mar 2019 02:53 PM (IST)
मंडी शिवरात्रि : एक साथ 1008 कन्याओं का पूजन कर दिया बेटी बचाओ का संदेश, देखें तस्‍वीरें
मंडी शिवरात्रि : एक साथ 1008 कन्याओं का पूजन कर दिया बेटी बचाओ का संदेश, देखें तस्‍वीरें

मंडी, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के पांचवें दिन ऐतिहासिक सेरी मंच पर 1008 कन्याओं का सामूहिक पूजन हुआ। महोत्सव में पहली बार सामूहिक कन्या पूजन हुआ। जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी में शनिवार को 1008 कन्‍याओं का पूजन किया गया। इस दौरान बैठीं कन्‍याएं।

पूजन के लिए लाई गई कन्याएं एक ही तरह के परिधान में थी। उन्हें सेरी चाणनी की सीढिय़ों पर 112 समूहों में बिठाया गया। एक समूह में 9 कन्याएं शामिल थी। कन्या पूजन के दौरान सर्व देवता सेवा समिति मंडी की ओर से नौ देवियों की उपस्थिति दर्ज करवाई गई और पूजन भी किया जाएगा। सर्वप्रथम हवन का आयोजन हुआ। उसके पश्चात विधि विधान के साथ देवियों का पूजन किया किया। 112 लोगों ने एक साथ कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मुख्य अतिथि थे।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी में शनिवार को सामूहिक कन्‍या पूजन के दौरान सेरी चानणी की सी‍ढि़यों पर मौजूद 1008 कन्‍याएं व अन्‍य लोग।

सर्वप्रथम हवन का आयोजन हुआ। उसके पश्चात विधि विधान के साथ देवियों का पूजन किया किया। 112 लोगों ने एक साथ कन्या पूजन किया। कार्यक्रम में ऊर्जा मंत्री अनिल शर्मा मुख्य अतिथि थे। अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी में शनिवार को सामूहिक कन्‍या पूजन के दौरान सेरी चानणी की सी‍ढि़यों पर विराजमान देवता व अन्‍य।

उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के अध्यक्ष ऋग्वेद ठाकुर ने कहा समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देने और उनकी सुरक्षा, स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कन्या पूजन का आयोजन किया गया।

अंतरराष्‍ट्रीय शिवरात्रि महोत्‍सव मंडी में शनिवार को सेरी चानणी की सी‍ढि़यों पर कन्‍या पूजन करते लोग।

कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने पहले मेरी लाडली अभियान चलाया था। इस अभियान को देश भर में सराहा गया था। राष्ट्रीय स्तर पर जिला को प्रथम पुरस्कार भी मिला था। जिलेभर में अब स्त्री अभियान चलाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी