महिला मोर्चा संगठन में अहम भूमिका निभा रहा है : रामस्वरूप

सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन में भाजपा महिला मोर्चा अहम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM (IST) Updated:Sun, 28 Jun 2020 05:42 PM (IST)
महिला मोर्चा संगठन में अहम 
भूमिका निभा रहा है : रामस्वरूप
महिला मोर्चा संगठन में अहम भूमिका निभा रहा है : रामस्वरूप

संवाद सहयोगी, कुल्लू : सांसद रामस्वरूप शर्मा ने कहा कि पार्टी संगठन में भाजपा महिला मोर्चा अहम भूमिका निभा रहा है। वह रविवार को जिला कुल्लू महिला मोर्चा की ओर से आयोजित वर्चुअल रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भाजपा महिला मोर्चा ने मास्क बनाकर वितरित करने में अहम भूमिका निभाई है। केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के पत्रक वितरण कार्यक्रम में भी महिला मोर्चा भाग ले रहा है। उन्होंने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए बहुत सी कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की।

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रश्मिधर सूद ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से मिलकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया है ताकि आने वाले पंचायत चुनावों में भाजपा समर्थित उम्मीदवार अधिक से अधिक संख्या में जीतकर आएं और 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जयराम ठाकुर के नेतृत्व में पुन: भाजपा सत्तासीन हों। वर्चुअल रैली में 300 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया। वर्चुअल रैली को आनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक किशोरी लाल सागर, मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रभारी एवं प्रदेश महिला मोर्चा सचिव मांचली ठाकुर, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्षा धनेश्वरी ठाकुर व जिला महिला मोर्चा मनीषा सूद ने भी संबोधित किया। रैली में वंदना गुलेरिया, शीतल व्यास, अमित सूद, युवराज बौध, डॉ. अर्चना ठाकुर, लता शर्मा, नीना राणा, अजय बौध, अखिलेश कपुर, जोगिदर शुक्ला व कांता राणा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी