आज रैली निकाल लोग उठाएंगे डबल लेन पुल की मांग

संवाद सहयोगी, कुल्लू : भुंतर स्थित बैली ब्रिज में रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। इस कारण स्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Nov 2018 05:33 PM (IST)
आज रैली निकाल लोग उठाएंगे डबल लेन पुल की मांग
आज रैली निकाल लोग उठाएंगे डबल लेन पुल की मांग

संवाद सहयोगी, कुल्लू : भुंतर स्थित बैली ब्रिज में रोजाना जाम लगना आम बात हो गई है। इस कारण स्थानीय जनता व पर्यटकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। भुंतर में प्रतिदिन जाम की समस्या से जूझ रही जनता लंबे अरसे से डबल लेन पुल बनाने की मांग कर रही है। ¨सगल लेन बैली ब्रिज के कारण हर रोज कई घंटों तक लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुंतर में बने डबल स्टोरी बैली ब्रिज से जनता को सुविधा तो मिल गई है लेकिन जाम से छुटकारा नहीं मिल पा रहा है। इस समस्या के समाधान को लेकर लोग शुक्रवार को रोष रैली निकालेंगे तथा तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ज्ञापन भेजेंगे। समाजसेवी मेघ ¨सह ने लोगों ने रैली में भाग लेने का आह्वान किया है।

लोक निर्माण विभाग ने भुंतर में पुराना बैली ब्रिज निकालकर नया डबल स्टोरी पुल बना दिया है पर उसकी चौड़ाई कम है। इस कारण जाम विकराल रूप धारण कर रहा है। डबल स्टोरी पुल पर काफी समय से नया बॉक्स सेल पुल बनाने की भी योजना थी जो अब फिलहाल ठंडे बस्ते में है। इसके बाद यहां पर डबल लेन पुल बनाए जाने की मांग की जा रही है लेकिन योजना सिरे नहीं चढ़ पाई है। 23 साल से जनता को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। वाहनों की लंबी कतारें व आगे निकलने की होड़ कभी भी दुर्घटना का कारण बन सकती है। अब लोगों के सब्र का बांध टूटने लगा है और यदि शीघ्र समस्या का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन को जनता के रोष का सामना करना पड़ेगा। यदि फिर भी हालात नहीं सुधरे तो जनता, सामाजिक संगठन, महिला मंडल व स्वयं सहायता समूह के लोग सत्याग्रह के लिए मजबूर होंगे।

------------------

शीघ्र बनाया जाए डबल लेन पुल

मेघ ¨सह, आशा ठाकुर, मुनीष कौंडल, कृष्णा, कुमुद शर्मा, दीपक कुल्लवी, सोनू, सूरज ने कहा कि प्रतिदिन जनता के साथ किसान-बागवानों व पर्यटकों को संकरे पुल के कारण जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। राहगीर व स्कूली बच्चों के लिए पुल से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। सरकार व जिला प्रशासन कुल्लू इस गंभीर समस्या को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने मांग की है कि पुल को जल्द डबल लेन किया जाए।

chat bot
आपका साथी