लगघाटी में विकसित होंगे पर्यटन स्थल : बीसी नेगी

विकास से कोसों दूर खड़ी लगघाटी की वादियां अब पर्यटन के मानचित्र पर अंकित होंगी। घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने के लिए सरकार तथा विभाग ने कवायद शुरु कर दी है। दशहरा उत्सव के दौरान

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 07:02 PM (IST) Updated:Thu, 04 Jun 2020 06:17 AM (IST)
लगघाटी में विकसित होंगे पर्यटन स्थल : बीसी नेगी
लगघाटी में विकसित होंगे पर्यटन स्थल : बीसी नेगी

संवाद सूत्र, लगघाटी : विकास से कोसों दूर खड़ी लगघाटी की वादियां अब पर्यटन के मानचित्र पर अंकित होंगी। घाटी के अनछुए पर्यटन स्थलों को चिन्हित करने के लिए सरकार तथा विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। दशहरा उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री तथा वनमंत्री के आदेशों के बाद विभाग ने इस दिशा में कदमताल शुरू कर दी थी। इसके बाद एकाएक लॉकडाउन और क‌र्फ्यू लग गया और इन कार्यो पर ब्रेक लग गई। अब लॉकडाउन खुलने के बाद पर्यटन विभाग ने फिर से कदमताल शुरू कर दी है। जिला मुख्यालय से सटी लगघाटी 21वीं सदी में भी विकास की राह ताक रही है। राजनीतिक उपेक्षा के चलते घाटी के प्राकृतिक सुंदरता से लबरेज पर्यटन स्थल आज तक विकसित नहीं हो पाए हैं। लगघाटी का मठासौर, बड़ासौर, डायनासौर, नौउडुआर, गोरूड़ग को अब विकसित किया जा रहा है। जिला पर्यटन विकास अधिकारी बीसी नेगी ने बताया कि 'नई राहें-नई मंजिलें' योजना के अंतर्गत कुल्लू की लगघाटी में अनेक पर्यटन स्थलों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के इच्छुक वास्तुकारों से प्रेस विज्ञप्ति के प्रकाशन के 15 दिन के भीतर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी