रोहतांग के लिए टैक्सियों की संख्या बढ़ाई जाए

जागरण संवाददाता मनाली हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 06:14 PM (IST) Updated:Tue, 22 Sep 2020 05:12 AM (IST)
रोहतांग के लिए टैक्सियों की संख्या बढ़ाई जाए
रोहतांग के लिए टैक्सियों की संख्या बढ़ाई जाए

जागरण संवाददाता, मनाली : हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर रोहतांग दर्रे के लिए पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ाने का आग्रह किया है। प्रधान गुप्तराम ठाकुर ने कहा कि नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने रोहतांग पर पर्यटक सीजन के दौरान यातायात समस्या होने के चलते पर्यटक वाहनों की संख्या प्रतिदिन 1200 निर्धारित की है। तीन अक्टूबर से अटल टनल रोहतांग खुलने जा रही है जिससे लाहुल स्पीति, पांगी तथा लेह लद्दाख जाने वाले वाहन इस टनल से होकर जाएंगे। रोहतांग मार्ग पर वाहनों की संख्या में काफी कमी आएगी और वहां यातायात की समस्या पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। मनाली में करीब 5000 टैक्सियां हैं और कई परिवारों की रोजी रोटी टैक्सी कारोबार पर निर्भर है। कोविड 19 के चलते आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।

गुप्तराम ने कहा कि उन्होंने इन दिक्कतों से प्रशासन व सरकार को भी अवगत करवाया है। टैक्सी यूनियन रोहतांग पर पर्यावरण और कन्जैशन चार्ज के 550 रूपए प्रति टैक्सी परमिट के पहले की तरह देती रहेगी। यूनियन ने पत्र की प्रतिलिपि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, अमित शाह, निर्मला सीतारमन, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर को भी भेजी है।

chat bot
आपका साथी