स्लाइड प्रोटेक्शन गैलरी थामेगी मनाली की दरकती पहाड़ी

जागरण संवाददाता मनाली रांगड़ी के पास पहाड़ी में लगातार हो रहे भूस्खलन को रोकने के ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM (IST) Updated:Thu, 25 Aug 2022 10:45 PM (IST)
स्लाइड प्रोटेक्शन गैलरी थामेगी मनाली की दरकती पहाड़ी
स्लाइड प्रोटेक्शन गैलरी थामेगी मनाली की दरकती पहाड़ी

जागरण संवाददाता, मनाली : रांगड़ी के पास पहाड़ी में लगातार हो रहे भूस्खलन को रोकने के लिए जल्द ही स्लाइड प्रोटेक्शन गैलरी का निर्माण किया जाएगा। एनएच-तीन पर वाहन भी इसी इसी गैलरी से होकर गुजरेंगे, जिससे दुर्घटना से बचाव हो सकेगा।

29 अगस्त को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) और अन्य अधिकारी मनाली प्रशासन के साथ मिलकर रांगड़ी का मुआयना करेंगे। मनाली के प्रवेश द्वार रांगड़ी में होने वाले भूस्खलन को रोकना जरूरी हो गया है। इस जगह बार बार पत्थर गिरते हैं, जिससे हर समय नुकसान की आशंका बनी रहती है। लगातार हो रहे भूस्खलन से छियाल गांव को भी खतरा पैदा हो गया है। अनेक वाहन पत्थर गिरने से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। आते-जाते लोगों व पर्यटकों पर भी हर समय खतरा बना रहता है। जबसे सरकार ने लग्जरी बसों के लिए बस अड्डा बनाया है तब से इस जगह पर्यटकों की आवाजाही अधिक बढ़ी है।

लग्जरी बसों में बाहरी राज्य से आने जाने वाले पर्यटक भी इसी बस अड्डे पर बस से उतरते व चढ़ते हैं। छियाल के ग्रामीण रमेश, रोशन व सुभाष ने बताया कि गांव के कुछ घर अभी से ही खतरे से घिर गए हैं। अगर इस भूस्खलन को रोका नहीं गया तो पर्यटकों के साथ साथ ग्रामीणों को भारी नुकसान हो सकता है।

मनाली एसडीएम डा. सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि इस जगह लगातार होने वाले भूस्खलन से खतरा बना हुआ है। इस विषय को लेकर प्रशासन भी गम्भीर है। एनएचएआई के अधिकारियों से इस विषय पर बात की गई है। 29 अगस्त को एनएचएआई के अधिकारियों के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इस स्थान पर सुरक्षा दीवार टिक नहीं रही है। विशेषज्ञों की मदद लेकर बेहतर हल निकाला जाएगा। स्लाइड प्रोटेक्शन गैलरी बनाने को लेकर प्रारूप तैयार किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी