बरानी महादेव में 25 हजार ने टेका माथा

पर्यटन नगरी मनाली में भी महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Feb 2020 08:20 PM (IST) Updated:Sat, 22 Feb 2020 06:20 AM (IST)
बरानी महादेव में 25 हजार ने टेका माथा
बरानी महादेव में 25 हजार ने टेका माथा

जागरण संवाददाता, केलंग/मनाली : पर्यटन नगरी मनाली में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया। अंजनी महादेव में बर्फ से बनी शिवलिग के दर्शन किए। अधिक भीड़ बराणा गांव के बराणी महादेव में रही। बरानी महादेव मंदिर में करीब 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने माथा टेक सुख व समृद्धि का आशीर्वाद लिया। बाजार स्थित सियाली महादेव मंदिर, भूतनाथ मंदिर, सियाली महादेव मंदिर सियाल गांव में भी दिन भर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। सियाली महादेव के कारदार जय चंद ने घाटी वासियों को शिवरात्रि पर्व की बधाई दी। प्रजापति ब्रह्माकुमारी विश्व शांति भवन जीवन दर्शन अध्यात्मिक आर्ट गैलरी भजोगी में भी कार्यक्रम हुआ। यहां शिव ध्वज लहराया। रोहतांग के पार लाहुल के गोंदला, थोरंग, केलांग, जहालमा व त्रिलोकनाथ में भी शिवरात्रि मनाई।

chat bot
आपका साथी