कोरोना के खिलाफ चेतना लाएगा संचेतना अभियान

नगर परिषद कुल्लू परिक्षेत्र में कोरोना के मामलों का पता लगाने के लिए श्

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 04:25 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 04:25 PM (IST)
कोरोना के खिलाफ चेतना लाएगा संचेतना अभियान
कोरोना के खिलाफ चेतना लाएगा संचेतना अभियान

संवाद सहयोगी, कुल्लू : नगर परिषद कुल्लू परिक्षेत्र में कोरोना के मामलों का पता लगाने के लिए शनिवार को संचेतना अभियान का आगाज हुआ। इसके बाद यह अभियान पूरे जिला में शुरू होगा। इसे सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने आशा वर्कर्स व स्वास्थ्य कर्मी तैनात कर दिए हैं। आशा वर्कर्स को पल्स आक्सीनेटर उपलब्ध करवाए गए हैं। वह घर-घर जा जाकर संभावित कोरोना के मामलों का पता लगाएंगी।

उपायुक्त डाक्टर ऋचा वर्मा ने बताया कि कोविड-19 के खतरे को कम करने के लिए कुल्लू में यह पहल कारगर साबित होगी। यह अभियान एक्टिव केस फाइडिग अभियान से मिलता जुलता है। संभवत कोरोना के प्रसार पर अंकुश लगाने में सहायक होगा।

उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आशा वर्कर्स 60 वर्ष से ऊपर आयुवर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के आक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी। कोरोना जैसे लक्षण दिखने पर उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए प्रेरित करेंगी। संचेतना का उद्देश्य केवल कोरोना के लक्षणों का पता लगाना ही नहीं, बल्कि लोगों को कोरोना संक्रमण के बारे में जानकारी प्रदान करना भी है। आशा वर्कर लोगों को होम आइसोलेशन की पुस्तिका व कोरोना से बचाव संबंधी आइईसी सामग्री लोगों को उपलब्ध करवाएंगी।

chat bot
आपका साथी