हड़ताल पर बैठी महिलाओं की सरकार को नहीं परवाह : कांता

पार्वती परियोजना सैंज में रोजगार की लड़ाई लड़ रही लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी ने अब प्रशासन व सरकार पर सीधा हमला बोल दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 15 Feb 2020 08:22 PM (IST) Updated:Sun, 16 Feb 2020 06:25 AM (IST)
हड़ताल पर बैठी महिलाओं की सरकार को नहीं परवाह : कांता
हड़ताल पर बैठी महिलाओं की सरकार को नहीं परवाह : कांता

संवाद सहयोगी, सैंज : पार्वती परियोजना सैंज में रोजगार की मांग कर रहे ग्रामीणों ने नौवें दिन शनिवार को भी क्रमिक

अनशन किया। लारजी पंचायत की प्रधान कांता देवी ने कहा कि भूख हड़ताल पर बैठी महिलाओं की कोई परवाह नहीं है। एक तरफ सरकार महिला सुरक्षा व उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है, लेकिन बंजार क्षेत्र में इससे विपरित हो रहा है।

नौ दिन से बिहाली में प्रदर्शन कर रही महिलाओं को पूछने न तो कोई सरकार का नुमाइंदा आया और न ही जिला प्रशासन की तरफ से कोई अधिकारी। भूख हड़ताल पर बैठे लोगों का स्वास्थ्य चेकअप भी प्रशासन ने राम भरोसे छोड़ रखा है। कांता देवी ने बताया कि मांग पूरी न होने तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

chat bot
आपका साथी