पेट्रो पदार्थो की बढ़ी कीमतों पर हल्ला बोल

संवाद सहयोगी कुल्लू देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कुल्

By JagranEdited By: Publish:Tue, 14 Jul 2020 04:18 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 04:18 PM (IST)
पेट्रो पदार्थो की बढ़ी कीमतों पर हल्ला बोल
पेट्रो पदार्थो की बढ़ी कीमतों पर हल्ला बोल

संवाद सहयोगी, कुल्लू : देश में लगातार बढ़ती पेट्रोल और डीजल की कीमतों के विरोध में कुल्लू में मंगलवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता मनाली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हीरालाल विभु ने की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कुल्लू स्थित कांग्रेस कार्यालय से ढालपुर चौक होते हुए उपायुक्त कार्यालय तक रस्सी से वाहन खींचकर नारेबाजी की। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि कच्चे तेल के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रति बैरल बहुत कम हैं। इसके बावजूद केंद्र सरकार कोरोना संकट में आम जनता की जेब में आर्थिक बोझ डाल रही है। इससे गरीब वर्ग को सबसे अधिक नुक्सान होगा। लॉकडाउन के चलते पहले ही देश के किसान तथा मध्यम वर्ग को गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार रोजमर्रा की वस्तुओं के साथ तेल गैस आदि की कीमतों में वृद्धि करने पर तुली हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार से तेल की बढ़ी हुई कीमतों को वापस लेने का आग्रह किया है अन्यथा युवा कांग्रेस आंदोलन के लिए मजबूर होगी। युवा कांग्रेस ने शिमला में हुई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं तथा नेताओं पर एफआइआर की कड़ी निदा की।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस कुल्लू के अध्यक्ष गिरीश ठाकुर, युवा कांग्रेस बंजार अध्यक्ष भूपाल ठाकुर, प्रदेश युवा कांग्रेस महासचिव विजेंद्र पंडित, सचिव रोहित महाजन, नवनीत सूद, मनाली युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष ऋषि किशोर, लक्ष्मण ठाकुर, सुरेश नेगी, कमल कांत विक्की, योगराज, कार्तिक चौधरी, चमन ठाकुर, दिपांशू कुंद्रा, धर्मेंद्र ठाकुर, हेमराज, अभिनव, अंकुश, सुशील ठाकुर, संघर्ष नेगी, ओमप्रकाश, अभिमन्यु व अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी