महिला की हत्या मामले में नहीं लग पाया सुराग

जागरण संवाददाता मनाली मनाली के लाग हटस क्षेत्र में महिला की हत्या मामले में पुलिस को अभी क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Oct 2020 08:40 PM (IST) Updated:Sat, 17 Oct 2020 08:40 PM (IST)
महिला की हत्या मामले में नहीं लग पाया सुराग
महिला की हत्या मामले में नहीं लग पाया सुराग

जागरण संवाददाता, मनाली : मनाली के लाग हटस क्षेत्र में महिला की हत्या मामले में पुलिस को अभी कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। वारदात के दूसरे दिन डाग स्क्वाड व फारेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस टीम भी दिन भर जांच में जुटी रही। डीआइजी भी मौके पर पहुंचे और एसपी कुल्लू से मामले की समस्त जानकारी हासिल की।

फारेंसिक टीम ने घटनास्थल से जुड़े अहम सबूत जुटाए हैं। डाक स्क्वाड ने भी घटनास्थल की गहनता से छानबीन की। वारदात को अंजाम देकर आरोपित किस दिशा में भागा है इसका भी पता लगाया जा रहा है। घटना का पता चलते ही पुलिस ने शुक्रवार सुबह से सारे क्षेत्र को सीज कर दिया है। 48 वर्षीय महिला ताराबती मंडी जिले के चुहार घाटी के माधोवन गांव की रहने वाली थी। महिला के तीन बेटे व दो बेटियां हैं। घटना की रात महिला घर में अकेली थी। उसके पति की 10 साल पहले मौत हो गई है। उसके तीन बेटे और दो बेटियां हैं। पुलिस उसके बच्चों सहित समस्त रिश्तेदारों से जानकारी हासिल कर रही है। गहन छानवीन करने के बाद पुलिस टीम दोपहर बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नेरचौक ले गई है। महिला की हत्या के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम व फारेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस सभी सुबूतों को एकत्र कर रही है। महिला के घर आने जाने वाले सभी लोगों सहित हर पहलू को ध्यान में रखकर जानकारी जुटाई जा रही है। आरोपित जल्द सलाखों के पीछे होगा।

chat bot
आपका साथी