हनीट्रैप गिरोह की मुख्य सरगना भी गिरफ्तार

लोगों को प्यार के जाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम लूट

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Dec 2020 06:51 PM (IST) Updated:Sun, 06 Dec 2020 06:51 PM (IST)
हनीट्रैप गिरोह की मुख्य सरगना भी गिरफ्तार
हनीट्रैप गिरोह की मुख्य सरगना भी गिरफ्तार

संवाद सहयोगी, कुल्लू : लोगों को प्यार के जाल में फंसाने के बाद ब्लैकमेल कर मोटी रकम लूटने वाले हनीट्रैप गिरोह की मुख्य सरगना 37 वर्षीय महिला को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं इस गैंग के खिलाफ भुंतर थाने में एक और मामला दर्ज हुआ है। कुल्लू पुलिस ने गत दिनों हनीट्रैप गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसमें पांच पुरुष और दो महिलाएं शामिल थी, जो कई साल से इस धंधे में लिप्त थे। पुलिस ने गिरोह के पांच पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया था, जबकि मुख्य सरगना ने हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत ले ली थी। हालांकि रविवार को पुलिस ने उसे नए मामले में गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार यह महिला इस गैंग की मुख्य सदस्य है। गैंग के अन्य छह सदस्य 14 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में सब जेल कुल्लू में बंद हैं। आरोपित महिला ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि लोगों को अपनी बातों में फंसाकर और उनसे पैसे व फिरौती मांगना ही उसका पेशा है। इस अपराध में गिरोह के सभी सात सदस्य उसका साथ देते थे, जो झांसे में फंसे व्यक्ति पर दबाव बनाकर पैसों की मांग करते थे। पैसे न देने की सूरत में दुष्कर्म का केस बनाने की धमकी दी जाती थे। मामले की जांच के दौरान आरोपितों से दो गाड़ियां कब्जे में ली हैं। इनमें एक स्कार्पियो इस महिला के नाम है, जबकि दूसरी कार दूसरी महिला आरोपित के नाम पर है। इसके अलावा आरोपियों ने इस अपराध से और भी संपत्तियां बनाई हैं। पुलिस के अनुसार यह गिरोह 15 साल से सक्रिय है और कई लोगों को शिकार बनाकर लाखों रुपये ऐंठ चुके हैं। मामले के शिकायतकर्ता से आरोपित महिला ने 1.23 लाख रुपये की वसूली की थी। हनीट्रैप गैंग की मुख्य सदस्य को नए मामले में गिरफ्तार किया है। उसने पूछताछ में यह बात मानी है कि वह लोगों को किस तरह से शिकार बनाती थी। अन्य छह सदस्यों के साथ मिलकर वह लोगों को ब्लैकमेल कर पैसे ऐंठती थी। मामले में अभी जांच जारी है।

गौरव सिंह, पुलिस अधीक्षक कुल्लू।

chat bot
आपका साथी