उपायुक्त के खिलाफ मंत्री से शिकायत

करीब दो माह से सरकारी तंत्र कोरोना महामारी से निपटने में लगा हुआ। अधिकारी इस संकट से निकलने के लिए रोजाना नई नई योजनाएं बना रहे हैं। कुल्लू जिले में हालात इसके विपरीत हैं। यहां उपायुक्त व कर्मचारी एक दूसरे से जंग लड़ने में उलझे हुए हैं। कर्मचारियों ने वन मंत्री गोविद ठाकुर को पत्र लिख उपायुक्त की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है। दोनों पक्षों के बीच चल रही नुरा कुश्ती का मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक पहुंच गया है। जल्द ही इस मामले में कई लोगों पर गाज गिरने की उम्मीद जताई जा रही है। वन मंत्री को पत्र उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की तरफ से लिखा गया है। इससे कुल्लू जिला प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। 15 मई को लिख गए पत्र में संघ के प्रधान मोहर सिंह ने आरोप लगाया है जब से जिले में उपायुक्त आई हैं। कर्मचारियों व अधिकारियों में दहशत का आलम है। बेवजह तंग किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सहायक आयुक्त कुल्लू

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 May 2020 08:49 PM (IST) Updated:Sat, 23 May 2020 06:17 AM (IST)
उपायुक्त के खिलाफ मंत्री से शिकायत
उपायुक्त के खिलाफ मंत्री से शिकायत

जागरण टीम, मंडी/कुल्लू : दो माह से सरकारी तंत्र कोरोना महामारी से निपटने में लगा है। अधिकारी इस संकट से निकलने के लिए रोजाना नई नई योजनाएं बना रहे हैं। कुल्लू जिले में हालात इसके विपरीत हैं। यहां उपायुक्त व कर्मचारी एक-दूसरे से जंग लड़ने में उलझे हुए हैं। कर्मचारियों ने वन मंत्री गोविद ठाकुर को पत्र लिख उपायुक्त की प्रताड़ना से बचाने की गुहार लगाई है। यह मामला मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तक पहुंच गया है।

वन मंत्री को पत्र उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों की तरफ से लिखा है। इससे कुल्लू जिला प्रशासन की जमकर किरकिरी हो रही है। 15 मई को लिख गए पत्र में संघ के प्रधान मोहर सिंह ने आरोप लगाया है जबसे जिले में उपायुक्त आई हैं कर्मचारियों व अधिकारियों में दहशत का माहौल है। बेवजह तंग किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सहायक आयुक्त कुल्लू की मां का निधन हुआ था। उन्हें छुट्टी पर जाने से रोका गया। जिले में विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। इससे जनता परेशान हैं। कोरोना काल में कर्मचारी दिन रात मोर्चे पर डटे हुए हैं। एसडीएम कार्यालय का बार-बार औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को तंग किया जा रहा है। इससे ऐसा प्रतीत होता है उपायुक्त को एसडीएम कुल्लू की कार्यप्रणाली पर कोई संदेश हैं। कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल पर जाने को तैयार हैं। अगर उपायुक्त का तबादला नहीं किया गया तो कर्मचारी सड़क पर उतरने को विवश होंगे।

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ के इस पत्र को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने मुख्य सचिव को मामले में हस्तक्षेप करने के निर्देश दिए थे।

उधर, इस संबंध में उपायुक्त कुल्लू से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

---------------

उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ की तरफ से शिकायत मिली थी। मामला सरकार के संज्ञान में लाया गया है। मुख्यमंत्री से इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की गई है, ताकि कर्मचारियों का मनोबल बना रहे।

-राजेश शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी महासंघ।

----------

वनमंत्री को पत्र लिखा था। कुछ समस्याओं का अब समाधान हो गया है।

-मोहर सिंह, प्रधान उपायुक्त कार्यालय कर्मचारी संघ कुल्लू।

---------

मेरे पास उपायुक्त को लेकर शिकायत पत्र आया है। इस मामले को सुलझा लिया गया है।

-गोविंद ठाकुर, परिवहन मंत्री।

chat bot
आपका साथी