पूर्व छात्र संघ च्वाई के मनाया स्थापना दिवस

आनी : पूर्व छात्र संघ च्वाई ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में समाज सेवक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jan 2019 07:21 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 07:21 PM (IST)
पूर्व छात्र संघ च्वाई के मनाया स्थापना दिवस
पूर्व छात्र संघ च्वाई के मनाया स्थापना दिवस

संवाद सहयोगी, आनी : पूर्व छात्र संघ च्वाई ने अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। कार्यक्रम में समाज सेवक संदीप चौहान ने बतौर मुख्यातिथि भाग लिया। उनके साथ समाज सेवक जय ¨सह और शिक्षक श्यामानंद विशेष रूप से शामिल हुए।

संघ के महासचिव दिवान राजा ने वर्ष भर में पूर्व छात्र संघ द्वारा शिक्षा, खेल, पुरातन संस्कृति एवं पर्यावरण संरक्षण समेत समाज सेवा में किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला। बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सुसजित एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। हिमाचल की पहाड़ी संस्कृति पर साक्षी, पम्मी, रवीना, न्यासा ने रैम्प वाक पेश किया। वहीं कुल्लवी नाटी ने भी समां बांधा। कार्यक्रम में लोकगायक शेर ¨सह कौशल और पुने राम भारती ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीत गाकर अपनी संस्कृति को संजोने का आह्वान किया। विभिन्न क्षेत्रों में अमूल्य योगदान के लिए कई हस्तियों समेत 80 बच्चों को भी नवा•ा गया। सचेत संस्था के माध्यम से अंगदान करने के लिए दमयंती गुप्ता, मनोरमा सूद, दिवान राजा, जय ¨सह राणा, हेम राज कौशल, मीना ठाकुर, भागमली देवी, तारा ठाकुर को नवा•ा गया। शिक्षा क्षेत्र में पूजा राज, प्रीति राज, सचिन सूद, राजेंद्र कुमार को सम्मानित किया गया। खेल क्षेत्र में साक्षी, रवीना, रोशन लाल, शांता कुमार और लक्ष्य को सम्मान दिया गया। देश सेवा के लिए भारतीय सेना से सेवानिवृत्त मेहर ¨सह को तो पर्यावरण संरक्षण में महेंद्र ठाकुर, कर्म चंद, प्रकाश, हरिभजन, श्याम ¨सह को पुरस्कृत किया गया। समाजसेवा क्षेत्र में चमन शर्मा, सुषमा ठाकुर, र¨वद्र को नवा•ा गया। साहित्य क्षेत्र के लिए संजीव सूद को नवा•ा गया।

संस्कृति संरक्षण में शेर ¨सह कौशल, पुने राम भारती और शीतल को पुरस्कृत किया गया। ओएसए बेस्ट गर्ल का अवार्ड मीनाक्षी को दिया गया। इसके अलावा 40 बच्चों को भी विभिन्न क्षेत्रों में बेहतरीन योगदान के लिए नवा•ा गया।

विशेष अतिथि श्यामानंद ने ओएसए च्वाई के प्रयासों की सहराहना की। इस मौके पर एमडी रामकृष्ण ठाकुर, अध्यक्ष चुनी लाल ठाकुर, संजीव सूद, मीना ठाकुर, जय ¨सह राणा, महेंद्र ठाकुर, सुषमा ठाकुर, कर्म चंद, प्रकाश, संजय ठाकुर, रोशन लाल, नवोदिय विद्यालय बंदरोल के बच्चों समेत अविभावक मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी