प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी प्रथम

आनी उपमंडल मुख्यालय में स्थित हिमालयन मॉडल स्कूल में 27वां हिमाचल प्रदेश विज्ञा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Aug 2019 06:20 PM (IST) Updated:Tue, 27 Aug 2019 06:47 AM (IST)
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी प्रथम
प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी प्रथम

संवाद सहयोगी, आनी : उपमंडल मुख्यालय में स्थित हिमालयन मॉडल स्कूल में 27वां हिमाचल प्रदेश विज्ञान मेले का आयोजन 26 से 28 अगस्त तक किया जा रहा है। इसका विधिवत शुभारंभ एसडीएम आनी चेत सिंह ने किया।

मुख्यातिथि एसडीएम ने कहा कि गांव का हर एक बच्चा विज्ञान में आगे बढ़ रहा है। गांव के होनहार स्कूली छात्र छात्राएं देश के सबसे बडे़ वैज्ञानिक बन सकते हैं। इस सभी छात्रों में प्रतिभा छुपी हुई है। हिमाचल प्रदेश जिला कुल्लू के आनी निरमंड से इस प्रतियोगिता में भाग लेने आए हुए स्कूली छात्र किसी से कम नहीं है। आनी क्षेत्र के दूरदराज गांव के होनहार बच्चे विज्ञान सहित हर विषय में अव्वल है। प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस 2019 में आनी, निरमंड, दलाश, नित्थर, दुराह, कुगंश सहित विभिन्न स्कूल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में जो भी टीमें जीतेगी। वह सभी टीमें कुल्लू में अपना प्रदर्शन दिखाएगी। विज्ञान प्रतियोगिता में सीनियर वर्ग की प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में हिमालयन मॉडल स्कूल आनी प्रथम रहा जबकि आर्दश मॉडल स्कूल आनी, ग‌र्ल्ज स्कूल आनी ने भी बेहतरीन प्रर्दशन किया है। इस अवसर पर आनी स्कूल के प्रधानाचार्य अमरचंद चौहान, रफ्तार ठाकुर, प्रधानाचार्य महेंद्र ठाकुर, जवाहरलाल ठाकुर, नारायण, विनोद, मदनलाल सूद, दीवान ठाकुर, मोहन ठाकुर, कवंर चौहान,बालकृष्ण कटोच, टिकमराम शास्त्री, सहित आयोजन समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी