Himachal Snowfall: ताजा बर्फबारी से निखरा रोहतांग, सैलानियाें का लगा मेला

ताजा बर्फबारी के कारण रोहतांग का सौंदर्य निखर गया है बर्फ के दीदार के लिए वहां सैलानियों का मेला लगा हुआ है।

By Babita kashyapEdited By: Publish:Wed, 06 Nov 2019 12:27 PM (IST) Updated:Wed, 06 Nov 2019 12:27 PM (IST)
Himachal Snowfall:  ताजा बर्फबारी से निखरा रोहतांग, सैलानियाें का लगा मेला
Himachal Snowfall: ताजा बर्फबारी से निखरा रोहतांग, सैलानियाें का लगा मेला

मनाली, जेएनएन। ताजा बर्फ़बारी के बाद रोहतांग की वादियों में सैलानियों के मेला लग गया है। बुधवार सुबह ही सैलानियों में रोहतांग की ओर कूच कर दिया। हालांकि उन्हें रोहतांग के दीदार को अभी कुछ दिन इंतजार करना होगा लेकिन रोहतांग के निकटतम पर्यटन स्थल ब्यासनाला में सैलानियों का मेला लग गया है। ब्यासनाला के आसपास लगे बर्फ के ढ़ेर सैलानियों के आकर्षण का केंद्र बन गए है। ताजा बर्फ़बारी के बाद देश व दुनिया के सैलानियों की पहली पसंद रहने वाले रोहतांग के सौंदर्य में निखार आ गया है। हालांकि बर्फ़ीली हवाएं सैलानियों की राह में परेशानी डाल रही है लेकिन सैलानी ताजा बर्फ की परत का भरपूर आनंद उठा रहे है।

मंगलवार को रोहतांग दर्रा बीआरओ का मेंटिनेंस डे होने के चलते बन्द रहा जिस कारण बुधवार को बर्फ के दीदार करने वाले सैलानियों की संख्या डबल रही। सैलानियों ने सुबह 7 बजे ही रोहतांग का रुख कर लिया। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए अभी पर्यटक वाहनों को गुलाबा बेरियर में रोक लिया। धूप खिलने के बाद 9 बजे के लगभग सभी सैलानियों को मढ़ी व ब्यासनाला तक जाने की अनुमति दी। प्रशासन ने मढ़ी में पुलिस चौकी स्थापित की है।

 

पुलिस जवानों को सतर्क कर दिया गया है कि सैलनियो को मढ़ी से आगे न जाने दिया जाए। वाहन चालक दीपक व रोकी ने बताया कि आज सुबह सेंकडो पर्यटक वाहनों ने मढी का रूख किया। उन्होंने बताया कि ब्यासनाला में सैलानी बर्फ का आनंद उठा रहे है तथा बर्फ की साहसिक खेलो से भी रूबरू हो रहे है। प्रशासन के निर्देश का पालन करें पर्यटक व राहगीर मनाली एसडीएम रमन घरसँगी ने कहा कि पर्यटक व राहगीर प्रशासन के निर्देशों का पालन करें।

 सैलानी धूप निकलने के बाद ही मनाली से रोहतांग का रुख करें जबकि लाहुल जाने वाले लोग भी 11 से 3 बजे के बीच ही रोहतांग दर्रा आर पार करें। सैलानियों व राहगीरो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही यह निर्देश जारी किए गए हैं। सैलानियों व राहगीरो से आग्रह है कि वो निर्देश का पालन कर प्रशासन का सहयोग करें।

 50 लाख कीमत का अनोखा सांप जब्त, अंतरराष्ट्रीय बाजार में है भारी मांग

chat bot
आपका साथी