मनाली अस्पताल में 24 घंटे 70 यूनिट रक्त रहेगा उपलब्ध

सिविल अस्पताल मनाली में अब 24 घंटे 70 यूनिट उपलब्ध रहेगा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Sep 2018 04:16 PM (IST) Updated:Mon, 17 Sep 2018 04:16 PM (IST)
मनाली अस्पताल में 24 घंटे 70 यूनिट रक्त रहेगा उपलब्ध
मनाली अस्पताल में 24 घंटे 70 यूनिट रक्त रहेगा उपलब्ध

जागरण संवाददाता, मनाली : वन, परिवहन एवं खेल मंत्री गेा¨वद ठाकुर ने कहा कि मनाली के सुंदरीकरण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जाएंगे। सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है और अनछुए पर्यटन स्थलों को विकसित करना प्राथमिकता है। गो¨वद ठाकुर सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मनाली में स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। लोगों को अब खून की कमी के लिए भटकना नहीं पडे़गा। सिविल अस्पताल मनाली में 24 घंटे 70 यूनिट ब्लड उपलब्ध रहेगा। माठी वन को सड़क से जोड़ने के लिए 60 लाख खर्च किए जाएंगे। सड़क बनने से सैलानी आसानी से पर्यटन स्थल भृगु का रूख कर सकेंगे। होगी फाल के सुंदरीकरण के लिए 30 लाख खर्च किए जाएंगे। पारशा और बरोड़ को सैलानियों के लिए आकर्षक बनाने तथा शलीण वाटर फाल के सुंदरीकरण पर 20 लाख, पतलीकुहल के नेचर पार्क पर 30 लाख, जगतसुख पार्क पर 30 लाख और कन्याल से सोरनाला सड़क निर्माण पर 20 लाख खर्च किए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी