रूसी महिला दुष्कर्म मामले में छ: दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

रूसी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले में 200 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।

By BabitaEdited By: Publish:Wed, 31 Oct 2018 11:02 AM (IST) Updated:Wed, 31 Oct 2018 11:02 AM (IST)
रूसी महिला दुष्कर्म मामले में छ: दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली
रूसी महिला दुष्कर्म मामले में छ: दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

मनाली, जेएनएन। मनाली में रूसी महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित व्यक्ति छ: दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हत्थे नही चढ़ पाए है। पुलिस अब तक लगभग 200 लोगों से पूछताछ कर चुकी है लेकिन कोई सफलता हाथ नही लगी है। पुलिस ने  दुष्कर्म करने वाले आरोपित व्यक्ति की मूल्यवान जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की है।

पुलिस ने पीड़ित महिला की मदद से आरोपित व्यक्ति का स्केच भी जारी किया है। दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते समय आरोपित व्यक्ति की नाक पर चोट लगी है। घटना की रात को जो लोग वारदात वाली जगह से समीप थे उन्हें भी पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता विदेश महिला पर्यटक की मदद से एक स्केच भी बनाया है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि आरोपित तक पहुंचने में पुलिस की मदद करें। कोई व्यक्ति पहले आपके पास रहता हो और अब अचानक कंही गायब हो गया हो तो पुलिस को उसकी तुरन्त जानकारी दे। किसी व्यक्ति की नाक में चोट लगी हो या कोई व्यक्ति घर से नही निकल रहा हो तो उसकी जानकारी भी पुलिस को दे।

आरोपित की जानकारी देने वाले व्यक्ति को 50 हजार नगद इनाम दिया जाएगा। पुलिस आरोपित व्यक्ति तक पहुंचने के लिए यथा सम्भव प्रयास कर रही है। बहरहाल, गत वीरवार की रात को मनाली के ढूंगरी में घटी दुष्कर्म की वारदात पुलिस के लिए पहेली बनती जा रही है।

chat bot
आपका साथी