होटल रिवर रिजेंसी में आग लगने से 20 लाख की सम्पति राख

मनाली के समीप होटल रीवर रिजेंसी में आग लगने से 20 लाख की सम्पति जलकर राख हो गई।

By BabitaEdited By: Publish:Fri, 02 Nov 2018 12:01 PM (IST) Updated:Fri, 02 Nov 2018 12:01 PM (IST)
होटल रिवर रिजेंसी में आग लगने से 20 लाख की सम्पति राख
होटल रिवर रिजेंसी में आग लगने से 20 लाख की सम्पति राख

मनाली, जेएनएन। पर्यटन नगरी मनाली के समीप रांगडी में होटल रीवर रिजेंसी में आधी रात को एक बजे अचानक आग लग गई। आग लगने से होटल में ठहरे सैलानियों सहित रांगड़ी क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने से होटल के टॉप फ्लोर को भारी नुकसान पहुंचा है। आग होटल के टॉप फ्लोर में लगी आग से हालांकि जानी नुकसान नही हुआ लेकिन आग से 20 लाख की सम्पति राख हो गई।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग मौके पर पहुंच गए और आग को काबू पाया। लेकिन टॉप फ्लोर को जलने से नही बचाया जा सका। दमकल विभाग के अधिकारियों की माने तो आग के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। मनाली अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि आधी रात एक बजे उन्हें आग लगने की सूचना मिली।

कुछ ही मिनटों में अग्निशमन कर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और आग पर काबू पा लिया। आत्मो देवी पत्नी दिन दायल को आग लगने से 20 लाख का नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया की आग लगने के कारणों का पता नही चल पाया है। होटल की एक मंजिल जल गई है जबकि आसपास के होटलों को जलने से बचा लिया गया है।

मनाली थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और होटल में ठहरे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी