अस्थायी बाजार के विरोध में उतरे व्यापारी

संवाद सहयोगी, आनी : आनी मे सिराज उत्सव को सजे अस्थायी बाजार में आए व्यापारी खूब चांदी कूट रह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 05:01 PM (IST)
अस्थायी बाजार के विरोध में उतरे व्यापारी
अस्थायी बाजार के विरोध में उतरे व्यापारी

संवाद सहयोगी, आनी : आनी मे सिराज उत्सव को सजे अस्थायी बाजार में आए व्यापारी खूब चांदी कूट रहे हैं। वहीं स्थानीय कारोबारी मंदी की मार झेल रहे हैं। लोग भी अस्थायी बाजार में जमकर खरीदारी कर रहे हैं। लेकिन बाजार में स्थायी व्यापारी अस्थायी व्यापारियों का विरोध कर रहे हैं। आनी में स्थायी व्यापारियों ने व्यापार मंडल के प्रधान से हस्तक्षेप की मांग की है। अस्थायी व्यपारी हर साल लोगों को घटिया सामान बेच देते हैं। इससे उनके कारोबार पर प्रभाव पड़ रहा है। कारोबारी बबलू चौहान, बीडी शर्मा, सुरेश शर्मा, काकू, ¨प्रस व अमर ने कहा कि वह लोग भारी-भरकम किराया चुका रहे हैं और दुकानों में सर्दियों का सामान स्टॉक करके बैठे हैं। लेकिन कस्बे में आए अस्थायी व्यापारियों से उन्हें नुकसान हो रहा है। उन्होंने मांग की है कि इस तरह के लगने वाले बाजार की समय सीमा तय की जाए। उधर, मामले को लेकर अब तक प्रशासन ने कोई उचित जवाब नहीं दिया है।

¨पक, दीपक, हैरी, भारत भूषण, रमेश, चंद्रकांता, रीता आदि का कहना है कि अस्थायी बाजार में सामान सस्ता होने के चलते रोजाना यहां पर खूब सामान बिक रहा है। हम लोग साल में एक बार इस अस्थायी बाजार से सामान की खरीदारी करते हैं लेकिन स्थायी बाजार से यहीं सामान लेना है तो वह दोगुना दाम पर मिलता है। इस लिहाज से हमारे लिए यह बाजार मुनाफे का है। हमारा प्रशासन से अनुरोध है कि इस तरह का बाजार हर वर्ष लगना चाहिए।

chat bot
आपका साथी