उपायुक्त कार्यालय पहुंचे देव शैला, दशहरा उत्सव में बैठने के लिए मांगी जगह

संवाद सहयोगी कुल्लू अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के आने को लेकर सोमवार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 11:08 PM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 11:08 PM (IST)
उपायुक्त कार्यालय पहुंचे देव शैला, दशहरा उत्सव में बैठने के लिए मांगी जगह
उपायुक्त कार्यालय पहुंचे देव शैला, दशहरा उत्सव में बैठने के लिए मांगी जगह

संवाद सहयोगी, कुल्लू : अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव में देवी-देवताओं के आने को लेकर सोमवार को अंतिम फैसला हो गया है। इसमें जिलाभर के सभी देवी देवताओं को निमंत्रण दिया जाएगा। सोमवार को उझी घाटी के देवता शैला दशहरा उत्सव में अपने लिए स्थल की मांग को लेकर फिर उपायुक्त कार्यालय अपने हरियानों के साथ पहुंचे। हालांकि इस दौरान उपायुक्त कुल्लू बैठक के लिए शिमला में थे। ऐसे में एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने देवता की बात को सुना। देवता ने एसडीएम को आदेश दिया कि वह भगवान रघुनाथ की चाकरी के लिए दशहरा उत्सव में आना चाहते हैं। ऐसे में उनके लिए स्थान की व्यवस्था की जाए।

एसडीएम ने भी आग्रह किया कि ढालपुर मैदान यहां आने वाले देवी-देवताओं के लिए आरक्षित है। ऐसे में जो भी नए देवता आना चाहते हैं उनके लिए भी प्रशासन के द्वारा व्यवस्था की जा रही है। एसडीएम कुल्लू विकास शुक्ला ने देवता से आग्रह किया कि उनके लिए सरवरी के नेहरू पार्क में व्यवस्था कर दी गई है। देवता ने हामी भरी और देवता ढोल नगाड़ों की थाप पर अपने हरियानों के साथ सरवरी में पहुंचा। जहां पर देव रीति का निर्वहन किया गया और परिक्रमा के साथ देवता ने अपने स्थल पर बैठने के लिए भी मंजूरी दे दी। कलाकेंद्र न सजने से रौनक खत्म

हालांकि दशहरा उत्सव को लेकर शिमला में अंतिम निर्णय हो गया है। इस बार न तो व्यापार होगा और न ही सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस बार दशहरा उत्सव का स्वरूप ही कुछ अलग होगा। कोविड काल में कई प्रकार के आयोजन दशहरा उत्सव में हो रहे हैं। अब दशहरा उत्सव में भाग लेने वाले देवी देवताओं को नजराने के तौर पर क्या व्यवस्था रहेगी इस पर सभी की निगाह टिकी है।

chat bot
आपका साथी