928 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

कुल्लू जिला में पुलिस ने दो युवकों से 928 ग्राम चरस बरामद की है। शनि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 21 Jul 2019 05:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Jul 2019 06:36 AM (IST)
928 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार
928 ग्राम चरस सहित दो युवक गिरफ्तार

जागरण टीम कुल्लू/आनी : कुल्लू जिला में पुलिस ने दो युवकों से 928 ग्राम चरस बरामद की है। शनिवार देर शाम को भुंतर पुलिस ने भुंतर-मणिकर्ण मार्ग पर शौंड में नाका लगाया था। इसी दौरान एक युवक वहां से गुजरता हुआ देखा। वह पुलिस को देखकर घबरा गया। पुलिस ने शक के आधार उस तलाशी के रोका तो उससे 918 ग्राम चरस बरामद की गई। आरोपित की पहचान खराहल घाटी के चंसारी गांव के 19 वर्षीय मुकेश शर्मा पुत्र सुरेंद्र शर्मा के रूप में हुई है। भुंतर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने बागीपुल जाओं में नाकाबंदी के दौरान 10 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपित की पहचान 24 वर्षीय केवल राम पुत्र डेवू राम निवासी बठाहड़ (बंजार) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि लगातार पुलिस इस मामले पर छानबीन कर रही है। और अगर ऐसे कोई भी व्यक्ति आस्था के नाम पर नशे की सामग्री बेच रहा है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी