पुलिस ने लावारिस पड़े बैग को खोलकर देखा तो ऊपर सेब और नीचे मिली एक किलोग्राम चरस Kullu News

पुलिस थाना आनी के तहत पुराने बस अड्डा में एक लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद हुई है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Thu, 22 Aug 2019 11:54 AM (IST) Updated:Thu, 22 Aug 2019 11:54 AM (IST)
पुलिस ने लावारिस पड़े बैग को खोलकर देखा तो ऊपर सेब और नीचे मिली एक किलोग्राम चरस Kullu News
पुलिस ने लावारिस पड़े बैग को खोलकर देखा तो ऊपर सेब और नीचे मिली एक किलोग्राम चरस Kullu News
dir="ltr" style="">आनी, जेएनएन। पुलिस थाना आनी के तहत पुराने बस अड्डा में एक लावारिस बैग से एक किलो चरस बरामद हुई है। मामला आज सुबह का है, जब आनी पुलिस की टीम एएसआइ पुष्प देव शर्मा की अगुआई में गश्‍त पर थी। गश्‍त के दौरान उन्हें एक लावारिस बैग मिला। जिसे खोलने पर उसके अंदर कुछ सेब और चरस रखी हुई थी। पुलिस ने इसे तुरंत अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी तेजिंद्र वर्मा ने बताया पुलिस गहनता से छानबीन में जुटी है। पुलिस नए बस अड्डे के पास से लेकर पुराने बस अड्डे के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने और चरस से भरे बैग के असली मालिक की तलाश में जुट गई है।
chat bot
आपका साथी