मनाली-लेह मार्ग बहाली ने पकड़ी रफ्तार

बीआरओ ने सामरिक ²ष्टि से महत्वपूर्ण मनाली लेह मार्ग बहाली को गति दे दी है। बीआरओ ने मनाली कोकसर शटिगरी व दारचा से एक साथ लेह मार्ग बहाली शुरू की है। बीआरओ की टीम मनाली से 2

By JagranEdited By: Publish:Mon, 16 Mar 2020 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 16 Mar 2020 08:55 PM (IST)
मनाली-लेह मार्ग बहाली ने पकड़ी रफ्तार
मनाली-लेह मार्ग बहाली ने पकड़ी रफ्तार

फोटो सहित

जागरण संवाददाता, मनाली : बारिश व बर्फबारी से सुस्त पड़ी मनाली-लेह मार्ग को बहाल करने के कार्य ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के जवानों ने मशीनरी के साथ मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। बीआरओ ने मनाली, कोकसर, शटिगरी व दारचा से एक साथ इस यह काम शुरू किया है।

बीआरओ की टीम मनाली से 28 किलोमीटर दूर चुम्बक मोड़ के समीप पहुंच गई है। दूसरी टीम कोकसर से सिसु  की ओर, तीसरी शटिगरी जबकि  चौथी टीम दारचा से बारालाचा दर्रे की ओर बढ़ रही है। ताजा बर्फबारी के बाद मनाली-लेह मार्ग पर बर्फ की मोटी परत बिछ गई है। इसे हटाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। ब्यासनाला, राहनीनाला, रोहतांग, राक्षी ढांक, डोहरनीमोड व ग्रांफु में सबसे अधिक बर्फबारी हुई है। हालात यह है कि यहां बर्फ की मोटी परत जम गई है। इसे हटाने के लिए पूरी एहतियात के साथ मशीनरी जुटी हुई है

मनाली-लेह मार्ग अक्टूबर से बंद हो गया था। बीआरओ ने फरवरी 20 को इसकी बहाली शुरू की थी। इसे मार्च के अंतिम सप्ताह तक हर हाल में बहाल करने का लक्ष्य निर्धारित किया था लेकिन मौसम ने बीआरओ की मेहनत पर पानी फेर दिया। बीआरओ ने रविवार को एक बार फिर इस काम को तेज कर दिया है। बीआरओ के जवानों का कहना है कि कोकसर, सिसु, गोंदला व शटिगरी में बर्फ अधिक गिरी है। बीआरओ कमांडर कर्नल उमा शंकर ने बताया कि मार्ग लेह मार्ग पर कई जगह हिमखंड गिरे है। इसलिए योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ रहे हैं।

chat bot
आपका साथी