भीमसेन बने कुल्‍लू जिला भाजपा के अध्‍यक्ष, मंडल अध्‍यक्ष पर विवाद; पैनल से बाहर के व्‍‍यक्‍ित को चुना

जिला कुल्‍लू भाजपा अध्‍यक्ष की कमान एक बार फ‍िर से भीम सेन को दे दी गई है। उधर नवनिर्वाचित कुल्‍लू भाजपा मंडल अध्यक्ष पर विवाद हो गया है।

By Rajesh SharmaEdited By: Publish:Sun, 01 Dec 2019 02:05 PM (IST) Updated:Sun, 01 Dec 2019 02:05 PM (IST)
भीमसेन बने कुल्‍लू जिला भाजपा के अध्‍यक्ष, मंडल अध्‍यक्ष पर विवाद; पैनल से बाहर के व्‍‍यक्‍ित को चुना
भीमसेन बने कुल्‍लू जिला भाजपा के अध्‍यक्ष, मंडल अध्‍यक्ष पर विवाद; पैनल से बाहर के व्‍‍यक्‍ित को चुना

कुल्‍लू, जेएनएन। जिला कुल्‍लू भाजपा अध्‍यक्ष की कमान एक बार फ‍िर से भीम सेन को दे दी गई है। उधर, नवनिर्वाचित कुल्‍लू भाजपा मंडल अध्यक्ष पर विवाद हो गया है। किशन ठाकुर को अध्‍यक्ष बनाया गया है। कार्यकर्ताओं की ओर से आरोप लगाया जा रहा है कि चुनाव समिति ने जिस नेता को चुना है उसका नाम पैनल लिस्‍ट में ही नहीं था। बताया जा रहा है पैनल में चार अमित सूद, सुशील ठाकुर, वीर सिंह व कुलदीप के नाम शामिल थे, जिन्‍हें दरकिनार कर दिया गया है।

कार्यकर्ताओं ने सांसद एवं भाजपा संगठन चुनाव समिति के प्रभारी रामस्वरूप शर्मा और पूर्व विधायक महेश्‍वर सिंह के समक्ष्‍ा फैसले का विरोध किया और पूछा कि जिसे मंडल अध्यक्ष बनाया गया है, उसका पार्टी के लिए क्या योगदान व सहयोग है। कार्यकर्ताओं ने पूछा कि जो पैनल भेजा था उसे क्‍यों दरकिनार किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि मंडल अध्यक्ष ऐसे व्यक्ति को बनाया गया, जिसे कोई भी कार्यकर्ता पहचानता तक नहीं है और पार्टी में कोई भी योगदान नहीं है।

chat bot
आपका साथी