किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की दी जानकारी

बंजार घाटी के गुशैणी में कृषि व बागवानी विषय पर एक दिवसीय जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Nov 2018 07:14 PM (IST) Updated:Tue, 13 Nov 2018 07:14 PM (IST)
किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की दी जानकारी
किसानों को उन्नत किस्म के बीजों की दी जानकारी

संवाद सहयोगी, गुशैणी : बंजार घाटी के गुशैणी में कृषि व बागवानी विषय पर एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। द लोअर कुल्लू बागवान संघ के सौजन्य से आयोजित शिविर में कृषि बागवानी केंद्र बजौरा के विशेषज्ञों ने किसान व बागवानों को आधुनिक उन्नत किस्म के बीज व पौधे लगाने बारे जागरूक किया। विशेषज्ञ बागवानी जो¨गद्र व विजय ने पौधे की नई किस्मों के बारे में और जड़ में सड़न रोग, पौधे में लगने वाली बीमारियों की रोकथाम व दवा के उपायोग की जानकारी दी। इसके अलावा डॉ. एचएस भाटिया, एसोसिऐट डायरेक्ट झीड़ी यूनिवर्सिटी भारद्वाज ने बागवानों को जलवायु के आधार पर नई किस्म सुपर चीफ, गाला, रेड वारट लेट व लाल रंग की नाशपाती व प्लम की विभिन्न किस्मों को लगाने की सलाह दी। इसके अलावा विशेषज्ञों ने कृषि व बागवानी संबंधी अन्य विभिन्न जानकारियों बारे भी किसान-बागवानों को प्रेरित किया। शिविर में द लोअर कुल्ल बागवान संघ के महासचिव विजय कुमार ठाकुर सहित तीर्थन जोन प्रभारी केशव राम ठाकुर, तीन कोठी प्रभारी आत्मा राम चौहान, कृषि संबंधी अधिकारी पुष्पराज, कृषि विकास खंड अधिकारी मीनाक्षी ठाकुर, बागवानी प्रसार अधिकारी इंद्र देवी व शिल्ही पंचायत के उपप्रधान मोहर ¨सह ठाकुर, नोहांडा पंचायत के उपप्रधान कौशल ठाकुर, पूर्व प्रधान शर्ची हरी ¨सह सहित अन्य ग्रामीण ऐलू राम, चेत राम ठाकुर और अन्य लगभग 60 किसान-बागवानों ने भाग लिया। ग्रामीण प्रसार अधिकारी इंद्र देव व कृषि विभाग के प्रसार अधिकारी पुष्प राज ने योजनाओं का लाभ उठाने के लिए किसान व बागवानों को प्रेरित किया। इस अवसर पर किसान व बागवान रूप लाल ठाकुर, देव ¨सह, गंगा राम, लेद राम, गुम्मत राम, गायत्री, परस राम भारती, मस्त राम, दौलत राम भारती वरूण भारती मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी