पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल

जागरण संवाददाता मनाली ताजा बर्फबारी के बाद खिली धूप ने पर्यटकों की इच्छा पूरी कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 04:44 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 04:44 PM (IST)
पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल
पर्यटकों के लिए अटल टनल रोहतांग बहाल

जागरण संवाददाता, मनाली : ताजा बर्फबारी के बाद खिली धूप ने पर्यटकों की इच्छा पूरी कर दी है। प्रशासन ने शनिवार को अटल टनल रोहतांग सैलानियों के बहाल कर दिया है। मनाली की ओर से साढ़े 11 बजे पर्यटक अटल टनल के लिए रवाना हुए। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच अटल टनल के नार्थ पोर्टल औऱ सिस्सु के नर्सरी में ताजा बर्फ की सफेदी का आनंद लिया। लाहुल के पर्यटन कारोबारी रतन और सुरेश ने बताया कि शनिवार को सिस्सु का नर्सरी पर्यटन स्थल सैलानियों के स्नो प्वाइंट बना। सैलानियों ने सिस्सु हेलीपैड में बर्फ से खेलने का आनंद लिया। खतरे को देखते हुए पुलिस ने गुफा होटल के पास बेरियर लगाया ताकि पर्यटक कोकसर की ओर न जा सके। दूसरी ओर ताजा बर्फबारी के बाद मनाली में पर्यटकों की आमद बढ़ी है। क्रिसमस व न्यू ईयर को लेकर बुकिग का क्रम शुरू हो गया है। पर्यटन कारोबारियों को भी ताजा बर्फबारी से पर्यटन कारोबार में बढ़ोतरी की उम्मीद जगी है।

डीएसपी मनाली संजीव कुमार ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पर्यटकों को सोलंग नाला से आगे सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक ही जाने की अनुमति है। चार बजे से पहले सभी पर्यटकों को सोलंगनाला आने की सलाह दी जाती है। स्थानीय लोगों को ही फोर वाइ फोर वाहनों द्वारा अटल टनल से लाहुल स्पीति जाने की अनुमति है। कोठी से आगे किसी भी वाहन को ले जाने की अनुमति नहीं है।

लाहुल स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने बताया कि सुबह अटल टनल के पास रोड़ में बर्फ जमी थी। इस कारण वाहन फिसलने होने का खतरा बना हुआ था लेकिन धूप खिलने के बाद हालात सामान्य हो गए। पर्यटकों से आग्रह है कि वे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में न जाएं।

chat bot
आपका साथी