केंद्र व प्रदेश सरकार का कार्यकाल निराशाजनक

नूरपुर युवा काग्रेस की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM (IST) Updated:Sun, 16 Sep 2018 07:12 PM (IST)
केंद्र व प्रदेश सरकार का कार्यकाल निराशाजनक
केंद्र व प्रदेश सरकार का कार्यकाल निराशाजनक

संवाद सहयोगी, नूरपुर : नूरपुर युवा काग्रेस की बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व विधायक अजय महाजन भी मौजूद रहे।

मुनीष ठाकुर ने कहा कि प्रदेश व केंद्र सरकार का कार्यकाल निराशाजनक रहा है और लोग नाखुश हैं। उन्होंने कहा कि युवा काग्रेस प्रदेश व केंद्र सरकार की नाकामियों को लेकर सड़कों पर उतर रही है व घर-घर तक पहुंचा रही है। देश में महंगाई चरम सीमा पर है। लेकिन केंद्र सरकार नियंत्रण करने में विफल है। आज पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़े हैं। वह दिन दूर नहीं जब पेट्रोल 100 रुपये व डीजल 90 से 95 रुपये लीटर होगा। जब केंद्र में काग्रेस सरकार थी तो उस वक्त भाजपा नेता तेल की बढ़ती कीमतों पर काग्रेस पर आरोप लगाते थे, लेकिन आज जब वह सत्ता में है और अब वह तेल की बढ़ती कीमतों पर खामोश है। युवा काग्रेस भजपा सरकार से डरने वाली नहीं है। प्रदेश सरकार का जनाधार घटा है और अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाएं तो काग्रेस 50 से अधिक सीटें जीत सकती है। उन्होंने दावा कि लोकसभा चुनाव में चारों सीटों पर काग्रेस जीत हासिल करेगी। इस मौके पर प्रदेश काग्रेस सचिव मनोज पठानिया, वरिष्ठ काग्रेस नेता योगेश महाजन सुदंरी, प्रदेश प्रवक्ता विजय चौहान, प्रदेश महासचिव अमित पठानिया, नूरपुर ब्लॉक युवा काग्रेस अध्यक्ष सूरम सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी